Dunki Box Office Collection Day 14: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. किंग खान की इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि फिल्म को प्रभास की सालार के साथ क्लैश का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है और इस वजह से ‘डंकी’ की कमाई पर काफी असर पड़ा है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘डंकी’ ने रिलीज के 14वें दिन कितनी की कमाई?
साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई. पहली फिल्म 'पठान' ने साल के शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और धुआंधार कलेक्शन किया. इस बाद किंग खान की 'जवान' ने तो ऐसा गर्दा उड़ाया कि ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. वहीं साल के अंत में शाहरुख खान की 'डंकी' रिलीज हुई. हालांकि ये फिल्म 'पठान' और 'जवान' जितनी कमाई नहीं कर पा रही है बावजूद इसके ‘डंकी’ ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो 29.2 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 160.22 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब दूसरे हफ्ते में भी ‘डंकी’ अच्छी कमाई कर ही है. इसने 9वें दिन 7 करोड़, 10वें दिन 9 करोड़, 11वें दिन 11.5 करोड़, 12वें दिन 9.05 करोड़ और 13वें दिन 3.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी 14वें दिन 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘डंकी’ की 14 दिनों की कमाई अब 203.92 करोड़ रुपये हो गई है.

‘डंकी’ ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
शाहरुख खान की ‘डंकी’ वर्ल्डवाइड खूब धमाल मचा रही है. दुनियाभर के दर्शकों द्वारा फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और इसी के साथ ये शानदार कलेक्शन भी कर रही है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 13 दिनों में वर्ल्डवाइड 409.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

बता दें कि डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और इसमें शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी सहित कईं कलाकारों ने प्रमुख भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: -<a href="https://ift.tt/sL1HZfo Khan-Nupur Shikhare Wedding: एक-दूजे के हुए आयरा खान और नुपुर शिखरे, सामने आई कोर्ट मैरिज की पहली झलक

from घर पर काम लाते हैं शाहरुख खान तो गुस्से में आ जाती हैं पत्नी गौरी, कहा-'मुझे लगता है मैं टीवी फोड़ दूंगी...' https://ift.tt/C5AoKtY
https://ift.tt/uxq6s1I
Wednesday, January 3, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Dunki Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर अब सुस्त पड़ी ‘डंकी’, 14वें दिन घट गई शाहरुख खान की फिल्म की कमाई, जानें-कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment