Sidebar Ads

Monday, January 29, 2024

Fighter BO Collection Day 5: पांचवें दिन बुरा हुआ ऋतिक-दीपिका की फिल्म का हाल, मंडे टेस्ट में हुई फेल

Fighter Box Office Collection Day 5: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. लॉन्ग वीकेंड का इस फिल्म को बहुत फायदा हुआ है. फिल्म 4 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी. लेकिन मंडे टेस्ट में ये फिल्म पास नहीं हो पाई है. फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जिसे देखकर लगता है कि फिल्म का एकदम से बुरा हाल हो गया है. अगर ऐसा ही कलेक्शन रहा तो 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने में भी टाइम लग जाएगा. आइए आपको फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

फाइटर में एरियल एक्शन दिखाया गया है. जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. फिल्म को क्रिटिक के साथ ऑडियन्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं.  मगर जितनी उम्मीद इस फिल्म से थी उतना इसने कलेक्शन अभी तक किया नहीं है.

पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फाइटर ने पांचवें दिन सिर्फ 8 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो बाकी दिनों की तुलना में बहुत ही ज्यादा कम है.

फिल्म ने पहले दिन 22.5 करोड़, दूसरे दिन 39.5 करोड़, तीसरे दिन 27.5 करोड़, चौथे दिन 29 करोड़ का बिजनेस किया था. जिसके बाद अब टोटल कलेक्शन 126.50 करोड़ हो चुका है.

वीकडे में फिल्म के ऐसे ही कलेक्शन करने की उम्मीद है. हालांकि वीकेंड पर ये कलेक्शन बढ़ सकता है. साथ ही इस वीक कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है तो इसका फाइटर को फायदा मिलने वाला है.

फाइटर की बात करें तो इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ऋतिक और दीपिका के साथ अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार निभाते नजर आए है. फिल्म में हर किसी की एक्टिंग की बहुत तारीफ हो रही है. सभी ने अपने किरदार को बहुत ही बखूबी निभाया है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/K7mRoSQ Jackson ने Ed Westwick संग की सगाई, यूं बर्फीली वादियों के बीच बॉयफ्रेंड ने किया एक्ट्रेस को प्रपोज

from बॉलीवुड किस्सा: भाई की इस खूबसूरत हीरोइन पर दिल हार बैठे थे बॉबी देओल...पांच साल किया डेट, लेकिन फिर पलभर में तोड़ दिया रिश्ता, जानें वजह https://ift.tt/JTfCPRa
https://ift.tt/JHSakhr

0 comments:

Post a Comment