Sidebar Ads

Wednesday, January 3, 2024

Ira-Nupur Wedding: आमिर खान ने किरण राव को किया किस! बेटी आयरा खान की शादी में ऐसे लाइमलाइट में रहे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Ira-Nupur Wedding: आमिर खान की बेटी आयरा खान शादी के बंधन में बंध गई हैं. आयरा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मंगेतर नुपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज की है. कपल  फैमिली और करीबी रिश्तेदारों के बीच अपनी शादी रजिस्टर की है. अपने खास दिन के लिए आयरा ने जहां महाराष्ट्रियन लुक फॉलो किया तो वहीं नेवी ब्लू शेरवानी पहने दूल्हे राजा भी खूब जंचे. लेकिन आयरा की शादी में पापा आमिर खान ने भी खूब सुर्खियां बटोरी.

अपनी लाडली की शादी के लिए आमिर खान ने क्रीम कलर का धोती कुर्ता पहना. इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग शॉल और लाइट पिंक कलर की पगड़ी पहनी. इस लुक में आमिर खूब जच रहे थे. आमिर ने अपनी बेटी और दामाद के साथ खूब तस्वीरें भी खिंचवाईं. इसी दौरान अपनी एक्स वाइफ किरण राव को किस करते भी नजर आए जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

पैपराजी संग पोज देते नजर आए मिस्टर परफेक्शनिस्ट
आमिर खान ने आयरा खान के वेडिंग फंक्शन में शादी में शिरकत करने वाले पैपराजी से हाथ भी मिलाया. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने फोटोग्राफरों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं. इस दौरान उनके साथ उनके बड़े बेटे जुनैद खान भी दिखाई दिए. आमिर खान का ये जेस्चर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. आयरा की शादी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे थे जिन्हें रिसीव करने खुद आमिर उनकी कार तक आए और गले लगाकर उनका वेलकम किया.

आमिर की लाडली ने अपने जिम ट्रेनर संग रचाई शादी
बता दें कि आयरा खान ने अपने जिम ट्रेनर नुपुर शिखरे से शादी की है. कपल ने पिछले साल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच सगाई की थी और अब बहुत प्राइवेटली शादी भी की है. अब कपल के उदयपुर में वेडिंग रिसेप्शन देने की खबरें हैं

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/Z3n5oUu Wedding: गोल्डन डिजाइनर आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं आयरा खान... शेरवानी में खूब जचे नुपुर शिखरे, यहां देखें लेटेस्ट तस्वीरें

from 'द बुल' के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते सलमान खान, रोजाना ले रहे हैं 3.5 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग https://ift.tt/6CRclgZ
https://ift.tt/7k4JAQe

0 comments:

Post a Comment