Sidebar Ads

Thursday, January 11, 2024

Dunki Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर अब सुस्त पड़ी ‘डंकी’, जरा सी कमाई करना भी हुआ मुश्किल, जानें-22वें दिन का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 22: शाहरुख खान की ‘डंकी’ 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत रही थी लेकिन प्रभास की ‘सालार’ से क्लैश ने इस फिल्म का बंटाधार कर दिया और ये फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाई जितनी शाहरुख खान की इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी. वहीं अब इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी कम हो गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकी’ ने रिलीज के 22वें दिन कितना कारोबार किया है?

‘डंकी’ ने रिलीज के 22वें दिन कितना किया कारोबार?
शाहरुख खान की साल 2023 में रिलीज हुई ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बेहद दमदार कलेक्शन किया था. बादशाह खान की तीसरी रिलीज डंकी से भी यही उम्मीद की जा रही थी लेकिन राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर उतना हल्लाबोल नहीं हुआ जितना ‘पठान’ और ‘जवान’ का हुआ था. 29.2 करोड़ से ओपनिंग करने वाली ये फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ गई हालांकि ये फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं तीसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरू हुई थी और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रह है.

फिल्म की हफ्ते वाइज कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में ‘डंकी’ का कलेक्शन 160.22 करोड़ रहा, दूसरे हफ्ते में ‘डंकी’ ने 46.25 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म ने तीसरे हफ्ते के थर्ड मंडे को 1.5 करोड़, तीसरे मंगलवार को 1.4 करोड़ और तीसरे बुधवार को 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के चौथे गुरुवार यानी 22वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने रिलीज के 22वें दिन 1.15 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ ‘डंकी’ की 22 दिनो की कुल कमाई अब 221.77 करोड़ रुपये हो गई है.

‘डंकी’ ने दुनियाभर में कितनी कर ली कमाई?
‘डंकी’ को वर्ल्डवाइड अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म हर दिन दुनियाभर में करोड़ो का कलेक्शन कर रही है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ‘डंकी’ के 21 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक डंकी ने रिलीज के 21 दिनों में दुनियाभर में 452.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 22वें दिन फिल्म के 455 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है.

‘डंकी’ स्टार कास्ट
‘डंकी’ का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है और इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और तापसी पन्नू ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म चार दोस्तों के लंदन जाने की कहानी पर बेस्ड है.

ये भी पढ़ें-Ira Khan Wedding: आयरा की शादी के बाद मुंबई के लिए रवाना हुईं आमिर खान की फैमिली, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए इमरान और जुनैद, देखें तस्वीरें

from Birthday Special: कभी बिल्डिंग के बेसमेंट में रहती थीं फातिमा सना शेख...आज करोड़ों की मालकिन हैं 'दंगल गर्ल', जानें नेटवर्थ https://ift.tt/jX0KYfF
https://ift.tt/mBE5sgq

0 comments:

Post a Comment