Salaar Box Office Collection Day 16: साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'सालार पार्ट 1- सीजफायर' बॉक्स ऑफिस पर हर रोज कमाई कर रही है. 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस पैन इंडिया फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. सालार ने अपनी दमदार कमाई से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और कई नए रिकॉर्ड भी बनाए. वहीं अब अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म ने एंट्री ले ली है.

तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है सालार का जलवा
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बिजनेस कर रही है. अपने ओपनिंग डे पर 90 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर सही को हैरान कर किया था. वहीं कमाई की रफ्तार को कायम रखते हुए सालार अब जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है. तो तलिए जानते हैं फिल्म ने अपने 16वें दिन पर कितने करोड़ का बिजनेस किया...

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के 16वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘सालार’ की 16दिनों की कुल कमाई अब 387 करोड़ रुपये हो गई है.

वहीं16वें दिन की कमाई को देखकर ये कहना गलत नहीं है कि प्रभास की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म जल्द 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म को दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि प्रभास की इस मूवी को रिलीज के तीसरे हफ्ते भी ऑडियंस मिल रही है.

वहीं एक्शन से भरपूर इस फिल्म के दमदार फाइटिंग सीन और डायलॉग्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. वहीं सालार की आपार सफलता को देखते हुए अब जल्द ही इसका दूसरा पार्टी भी आने वाला है. जी हां, मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी है, जिसका नाम 'शौर्यांगा पर्वम है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/498lbsc Success Party: एनिमल की सक्सेस पार्टी में Ranbir- Alia ने लूटी महफिल, बॉलीवुड के ये स्टार्स भी आए नजर, देखें तस्वीरें

from Raid 2 Announced: 'रेड 2' की शूटिंग शुरू, रवि तेजा के साथ फोटो शेयर कर अजय देवगन ने क्यों कहा 'शुक्रिया'? https://ift.tt/YUT3X8C
https://ift.tt/4TckIBP
Saturday, January 6, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Salaar Box Office Collection Day 16: तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'सालार' का जलवा, 400 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से बस इतनी है दूर

0 comments:
Post a Comment