India-Maldives Row: सोशल मीडिया बॉयकॉट मालदीव का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है. कई अक्षय कुमार, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को फॉलो किया और हैशटैग एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स को सपोर्ट किया है. अब इस ट्रेंड में फिल्म मेकर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है.

दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने एक्स अकाउंट पर समुद्र किनारे की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वे समुद्र किनारे की खूबसूरती का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि विवेक ने ये नहीं बताया है कि ये तस्वीरें कहां की हैं लेकिन उन्होंने ये अपने कैप्शन में साफ किया है कि ये भारत का हिस्सा है. उन्होंने कैप्शन में एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स को लेकर बात की है.

India is full of quiet, serene, long, clean and safe beaches with healthy marine life and surrounded by wonderful people. And the variety of food. Water sports in India are also the cheapest and excellent. #ExploreIndianIsland pic.twitter.com/D5waMw8HZU
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 8, 2024

विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट में लिखी ये बात
'द कश्मीर फाइल्स' डायरेक्टर ने पोस्ट में लिखा- 'भारत साफ समुद्री जिंदगी के साथ शांत, लंबे, साफ और सुरक्षित समुद्र तटों से भरा है और अद्भुत लोगों से घिरा हुआ है.. और भोजन की विविधता. भारत में वॉटर स्पोर्ट्स सबसे सस्ते और बेहतरीन भी हैं.' डायरेक्टर के इस पोस्ट की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और साथ ही इंडियन टूरिज्म को बढ़ावा देने का सपोर्ट कर रहे हैं.

मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप की जंग
बता दें कि 4 जनवरी को पीएम मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात की. इसपर मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप की जंग जारी है.

ये भी पढ़ें: 'अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे हीरोज को ना कह दिया...', कंगना रनौत ने रिजेक्ट किए कई बड़े ऑफर? खुद बताई वजह

from Top Indian VFX Movies: 'अयलान' से पहले इन मूवीज में भी इस्तेमाल हुआ कमाल का VFX, देख दर्शकों ने भी की तारीफ https://ift.tt/Tyz6GdC
https://ift.tt/rU6NzMl
Monday, January 8, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» India-Maldives Row: मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी में हुई विवेक अग्निहोत्री की एंट्री, खास तस्वारें शेयर कर कही ये बात

0 comments:
Post a Comment