Sidebar Ads

Monday, September 16, 2024

Stree 2 BO Collection Day 33: एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए बैठी है श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म, रोज कर रही है करोड़ों की कमाई

Stree 2 Box Office Collection Day 33: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है. फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का टाइम हो गया है फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और नई फिल्मों को टिकने नहीं दे रही है. स्त्री 2 को 1 बार नहीं बल्कि लोग 2-3 बार देखने के लिए जा रहे हैं. इसी वजह से फिल्म का अगला गोल 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने का है. जिसमें एंट्री करने में इसे ज्यादा समय नहीं लगने वाला है. आइए आपको फिल्म के 33वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म इतना धमाल मचा देगी ये खुद मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा. इसे क्रिटिक्स के साथ ऑडियन्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं. इस वजह से भी ये लंबे समय तक टिकी हुई है.

स्त्री 2 ने किया इता कलेक्शन

स्त्री 2 को रिलीज हुए 4 हफ्ते हो गए हैं और पांचवा हफ्ता चल रहा है. पांचवें हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. खासकर वीकेंड पर ज्यादा ये फिल्म छाई हुई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री 2 ने सोमवार यानी 33वें दिन 3 करोड़ को कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन अर्ली ट्रेंड के हिसाब से है. ये थोड़ा सा बढ़ सकता है.

फिल्म ने पांचवें हफ्ते के पहले दिन 3.35 करोड़, दूसरे दिन 5.4 करोड़, तीसरे दिन 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद अब तक टोटल कलेक्शन 557.85 करोड़ हो गया है. इस वीक भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. जिसका फायदा मेकर्स को मिलेगा और फिल्म 600 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी.

स्त्री 2 में श्रद्धा और राजकुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म में तमन्ना भाटिया और वरुण धवन भी नजर आए हैं. साथ ही अक्षय कुमार का फिल्म में कैमियो है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/smIJKYM करोड़ में बिकी थी MF Husain की पेंटिंग, 60 से ज्यादा बार देखी माधुरी की ये फिल्म, विवादों की वजह से छोड़ना पड़ा देश

from Tito Jackson Death: नहीं रहे माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन, 70 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन https://ift.tt/45CShdB
https://ift.tt/ZM4kgG2

0 comments:

Post a Comment