Stree 2 Box Office Collection Day 22: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सिनेमाघरो में खूब बवाल काटा है और कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. ये हॉरर कॉमेडी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही. इस दौरान कई फिल्में आई और चली भी गई लेकिन ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं हुई. यहां तक कि अब चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही इस फिल्म ने एक और कमाल कर दिखाया है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘स्त्री 2’ ने 22वें दिन कितनी की कमाई?
‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुंडली जमा रखी है और ये ताबड़तोड़ कमाई करती जा रही है. साथ ही तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ती जा रही है. इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि कहानी में दम हो और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस भी दमदार हो तो फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है. वहीं सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए अब ‘स्त्री 2’ रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार कम नही हो रही है. यहां तक कि चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही इस फिल्म ने एक जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘स्त्री 2’ ने अपने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं तीसरे हफ्ते के तीसरे शुक्रवार फिल्म ने 8.5 करोड़, तीसरे शनिवार 16.5 करोड़ और तीसरे रविवार 22 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे मंडे फिल्म ने 6.75 करोड़, तीसरे मंगलवार 5.5 करोड और तीसरे बुधवार 5.6 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के तीसरे गुरुवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 22 दिनो की कुल कमाई अब 502.90 करोड़ रुपये हो गई है.

‘स्त्री 2’ के निशान पर अब सनी देओल की फिल्म
‘स्त्री 2’ ने 22वें दिन इतिहास रच दिया और 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब ये फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन (525.7) का रिकॉर्ड तोड़ने से कुछ ही करोड़ दूर रह गई है. उम्मीद है कि चौथे वीकेंड पर ‘स्त्री 2’ की कमाई में फिर से तेजी आएगी और ये ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड को धूल चटा देगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं.

बता दें कि ‘स्त्री 2’ दिनेश विजान के सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है. इसे अमर कौशिक ने निर्देशित किया है. फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं.

ये भी पढ़ें:-आमिर खान-कैटरीना से ज्यादा टैक्स भरते हैं Kapil Sharma, जानें कहां-कहां से होती है कमाई

from Radhikka Madan ने बताया कि अगर वो Actor ना होती तो क्या होती, कहा… https://ift.tt/uiNXnzt
https://ift.tt/CbcvX84
Thursday, September 5, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Stree 2 Box Office Collection Day 22: ये 'स्त्री 2' नहीं थमने वाली, 22वें दिन 500 करोड़ के हुई पार, निशाने पर अब 'गदर 2'

0 comments:
Post a Comment