Sidebar Ads

Sunday, September 22, 2024

Stree 2 Box Office Collection Day 39: ‘स्त्री 2’ ने छठे संडे रचा इतिहास, श्रद्धा कपूर की फिल्म 600 करोड़ के हुई पार

Stree 2 Box Office Collection Day 39: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ रूकने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और ये अब तक अपनी लागत से कई गुना ज्यादा क्लेक्शन कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और ये अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं  ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 39वें दिन यानी छठे संडे कितने नोट छापे हैं?

‘स्त्री 2’ ने 39वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अमर कौशिश के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब से लेकर आज का दिन है ये फिल्म थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने हर दिन करोड़ों में कमाई की है और शाहरुख खान, सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स की फिल्मों तक को धूल चटा दी है. ‘स्त्री 2’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तो पहले ही बन चुकी थी. वहीं ये फिल्म शाहरुख खान की जवान के लाइफ टाइम कलेक्शन को मात देकर हिंदी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं.

इस फिल्म की कमाई की बात करें तो तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 307.80 करोड़, दूसरे हफ्ते में 145.80 करोड़, तीसरे हफ्ते में 72.83 करोड़, चौथे हफ्ते में 37.75 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 25.72 करोड़ का कारोबार किया. वहीं छठे फ्राइडे फिल्म ने 5.20 करोड़ और छठे शनिवार 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद ‘स्त्री 2’ की 38 दिनों की कुल कमाई 598.90 करोड़ रुपये हो गई. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 39वें दिन यानी छठे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के छठे संडे यानी 39वें दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 39 दिनों की कुल कमाई अब  603.75 करोड़ हो गई है.

‘स्त्री 2’ ने 39वें दिन रचा इतिहास
‘स्त्री 2’ यूं तो रिलीज के पहले दिन से ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है लेकिन 39वें दिन तो इस फिल्म ने इतिहास ही रच दिया. दरअसल ये फिल्म छठे संडे 600 करोड़ के पार हो गई है. इसी के साथ इसने हिंदी में एक 600 करोड़ के नए क्लब की शुरुआत कर दी है. ‘स्त्री 2’ ने जो बेंचमार्क सेट किया है उसे अब फ्यूचर में रिलीज होने वाली फिल्मों को तोड़ना बड़ी चुनौती होगा.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/j3VZ90S Boss 18 Update: सलमान खान के शो में शामिल होंगी बॉलीवुड की ये दिग्गज एक्ट्रेस, श्रद्धा कपूर से है खास कनेक्शन

from जब ‘ओमकारा’ के सेट पर सैफ अली खान ने खाए थे 20 थप्पड़, जानें एक्टर का दिलचस्प किस्सा https://ift.tt/sEV8rt2
https://ift.tt/1ZJaVpW

0 comments:

Post a Comment