Sidebar Ads

Wednesday, September 4, 2024

Stree 2 Box Office Collection Day 21: ‘स्त्री 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत, 500 करोड़ का आंकड़ा नहीं अब दूर

Stree 2 Box Office Collection Day 21: साल 2024 में अब तक कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. हालांकि जहां इस साल कई मोटे बजट और बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं वहीं छोटे बजट की फिल्मों पर नोटों की खूब बारिश हुईं. फिलहाल ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में बवाल काट रही है. ये फिल्म 15 अगस्त को अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा सहित कई फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी. हालांकि श्रद्धा कपूर की फिल्म ने सभी का सफाया कर दिया और बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया. तब से लेकर आज का दिन है ‘स्त्री 2’ का टिकट खिड़की पर डंका बज रहा है. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. चलिए यहां जानते हैं ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 21वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 21वें दिन कितने नोट छापे?
‘स्त्री 2’ रूकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने जैसे ठान लिया है कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना कर रहेगी. वैसे फिल्म की कहानी है भी काफी दमदार जिसकी वजह से दर्शक भी इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. यहां तक की तीसरे हफ्ते में भी ‘स्त्री 2’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं जब सिनेमाघरों में ‘स्त्री 2’ को खूब दर्शक मिल रहे है तो इसके कैश रजिस्टर में भी हर दिन कलेक्शन का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. हालांकि तीसरे हफ्ते में ये फिल्म सिंगल डिजीट में कलेक्शन कर रही है.

फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो इसने पहले वीक में 291.65 करोड़ और दूसरे वीक में 141.4 करोड़ की कमाई की. वहीं तीसरे शुक्रवार फिल्म ने 8.5 करोड़, तीसरे शनिवार 16.5 करोड़, तीसरे रविवार 22 करोड़, तीसरे सोमवार 6.75 करोड़ और तीसरे मंगलवार 5.5 करोड का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेडं रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 5.5 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ ‘स्त्री 2’ का 21 दिनों का कुल कलेक्शन अब 497.80 करोड़ रुपये हो गया है.

‘स्त्री 2’ 500 करोड़ से बस इतनी है दूर
‘स्त्री 2’ की कमाई में बेशक तीसरे हफ्ते में गिरावट देखी जा रही है लेकिन इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. फिल्म अब एक और माइल स्टोन पार करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है. दरअसल ‘स्त्री 2’ 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस चंद करोड़ दूर है. फिल्म इस आंकड़े को गुरुवार को पार कर ही लेगी.

‘स्त्री 2’ का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. ये फिल्म साल 2018 में आई ‘स्त्री’ की सीक्वल है. पहले पार्ट में चंदेरी गांव के लोग ‘स्त्री’ से खौफजदा थे वहीं सीक्वल में सरकटे का आतंक से चंदेरी गांव के लोगों दहशत में नजर आते हैं. फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने अहम रोल प्ले किया है. ‘स्त्री 2’  में अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया और वरुण धवन का धमाकेदार कैमियो भी है.

यह भी पढ़ें: परिवार के खिलाफ जाकर 12 साल बड़े मुस्लिम लड़के से इस सिंगर ने रचाई थी शादी, 1 साल में हो गया था तलाक

from Pankaj Tripathi Comedy Movies: पंकज त्रिपाठी की 5 मस्ट वॉच फिल्में, ओटीटी पर आज ही देख डालें https://ift.tt/m7exD4s
https://ift.tt/wGR9i1Q

0 comments:

Post a Comment