Stree 2 Box Office Collection Day 20: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट रिलीज ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर थकने का नाम नहीं ले रही हैं. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही कमाल कर रही है और रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इस पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तो बन ही चुकी है. वहीं इसने तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिए हैं. चलिए यहां जानते हैं 20वें दिन ‘स्त्री 2’ ने कितने नोट छापे हैं?

‘स्त्री 2’ ने रिलीज क 20वें दिन कितना किया कारोबार?
‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस से हटने का मूड नहीं है. ये फिल्म टिकट काउंटर पर ऐसे कुंडली जमाए बैठ गई है कि कोई और फिल्म तो इसके आगे टिक ही नहीं रही है. वैसे ‘स्त्री 2’ की कहानी में दम भी बड़ा है. वहीं स्टार कास्ट ने भी दर्शकों को अपनी परफॉर्मेस से इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है साथ ही फिल्म का निर्देशन भी जबरदस्त है. ऐसे में एंटरटेनमेंट के सभी फैक्टर्स जब इस फिल्म में मौजूद हैं तो ये तो दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगी ही. इसी के साथ ‘स्त्री 2’ ने बंपर कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ का केलक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 141.4 करोड़ की कमाई की थी. वहीं रिलीज के तीसरे शुक्रवार ‘स्त्री 2’ ने 8.5 करोड़, तीसरे शनिवार 16.5 करोड़, तीसरे रविवार 22 करोड़ और तीसरे सोमवार 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब ‘स्त्री 2’ की रिलीज के 20वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 20वें दिन 6 करोड का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 20 दिनों की कुल कमाई अब 492.80 करोड़ रुपये हो गया है.

‘स्त्री 2’ 500 करोड़ से इंचभर रह गई है दूर
‘स्त्री 2’ की कमाई में तीसरे हफ्ते में अब गिरावट देखी जा रही है बावजूद इसके ये करोड़ों में कलेक्शन ही कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 20 दिनों में 490 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. अब ये 500 करोड़ से इंचभर दूर रह गई है. उम्मीद है कि इस हफ्ते फिल्म ये टारगेट भी पूरा कर लेगी.

बता दें ‘स्त्री 2’अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म है. ये रूही, भेड़िया और मुंज्या के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है. ‘स्त्री 2’में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, वरुण धवन और तमन्ना भाटिया ने कैमियो भी किया है.

ये भी पढ़ें:-ना नेटफ्लिक्स ना प्राइम वीडियो, यूट्यूब पर रिलीज हुई Arjun Kapoor की 'द लेडी किलर', यूजर्स बोले- गजब बेइज्जती है

from Delnaaz Irani Birthday: 10 साल छोटे मर्द के प्यार में पागल है शाहरुख की फिल्म की एक्ट्रेस, 12 साल से कर रही हैं डेट https://ift.tt/x3rYled
https://ift.tt/UFpNJ9B
Tuesday, September 3, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Stree 2 Box Office Collection Day 20: ‘स्त्री 2’ का भौकाल जारी, 500 करोड़ से बस इतनी सी रह गई है दूर

0 comments:
Post a Comment