Sidebar Ads

Tuesday, September 24, 2024

Stree 2 Box Office Collection Day 41: छठे मंगलवार भी 'स्त्री 2’ ने की अच्छी कमाई, लेकिन 3 दिन बाद बिगड़ सकता है सारा खेल

Stree 2 Box Office Collection Day 41: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ को सिनेमाघरों में बवाल काटते हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस से हटने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि अब छठे हफ्ते में ‘स्त्री 2’  की कमाई में भारी गिरावट भी देखी जा रही है बावजूद इसके ये करोड़ों का ही दांव चल रही है. इसके साथ इसके कुल कलेक्शन में भी हर दिन इजाफा हो रहा है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 41वें दिन कितनी कमाई की है?

‘स्त्री 2’ ने 41नें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर कुंडली जमाए बैठी है और अपने काले जादू से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खू खींच रही है. इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म किया है और इसी के साथ इसने कई बड़ी फिल्मों को धोबी पछाड़ भी दे दिया है. बता दें कि ‘स्त्री 2’ 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है और इसने अपनी लागत से 865 फीसदी ज्यादा कमाई कर ली है. इसी के साथ ये फिल्म ना केवल हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है बल्कि ये 600 करोड़ के क्लब की भी शुरुआत कर चुकी है. वहीं ‘स्त्री 2’ ने अब नई रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए ऐसा बेंचमार्क सेट कर दिया है जिसे पार करना बेहद मुश्किल होने वाला है.

इन सबके बीच ‘स्त्री 2’ की कमाई की बात करें तो  तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक‘स्त्री 2’  की पहले हफ्ते की कमाई 307.80 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 145.80 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते का कारोबार 72.83 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते का बिजनेस 37.75 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते का कारोबार 25.72 करोड़ रुपये रहा. वहीं छठे फ्राइडे फिल्म ने 5.20 करोड़, छठे शनिवार 3.80 करोड़, छठे रविवार 5.32 करोड़ और छठे सोमवार 1.50 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 605.72 करोड़ रुपये हो गया.  वहीं अब फिल्म की रिलीज के 41वें दिन यानी छठे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के छठे मंगलवार यानी 41वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 41 दिनों की कुल कमाई अब  606.97 करोड़ हो गई है.

‘स्त्री 2’ का ‘देवरा’ करेगी खेल खत्म?
‘स्त्री 2’ पिछले 41 दिनों से सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस बीच तमाम फिल्में आई और चली गईं लेकिन ‘स्त्री 2’ का कोई भी बाल बांका नहीं कर पाई. हालांकि अब लग रहा है कि ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस से एक छत्र राज खत्म होने वाला है. दरअसल 27 सिंतबर को सिनेमाघरों में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर ‘देवरा’ रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘स्त्री 2’ की स्क्रीन्स कम हो जाएंगीं वहीं दर्शकों के लिए भी अब इस एक महीने से ज्यादा पुरानी फिल्म की बजाय नई रिलीज चॉइस लिस्ट में होगी.

ये भी पढ़ें:-जब 'दम मारो दम' की शूटिंग के दौरान चिलम पीकर नशे में धुत्त हो गई थीं जीनत अमान, भड़क गई थीं मा, एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा

from पापा बने एक्टर तनुज विरवानी, घर आई नन्ही परी, शादी के 9 महीने बाद पत्नी ने दिया बेटी को जन्म https://ift.tt/AO6HWrn
https://ift.tt/syWcQzr

0 comments:

Post a Comment