तेलुगु सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' को लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं और हर छोटी-बड़ी अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं. अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. मेकर्स ने बताया कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने रिलीज के लिए हरी झंडी दे दी है.

फिल्म के निर्देशक किशोर तिरुमाला लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और अब इसे सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है. यू/ए सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे बच्चे पेरेंट्स की सलाह के साथ देख सकते हैं. इस घोषणा के साथ ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस एलएवनी सिनेमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और कहा कि फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की तरफ इशारा कर रहे हैं और टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी.

'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' में रवि तेजा मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ आशिका रंगनाथ और डिंपल हयाती बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. इनके अलावा, फिल्म में सुनील, सत्य, वेणला किशोर, सुधाकर और मुरलीधर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में शामिल हैं. फिल्म का प्रोडक्शन सुधाकर चेरुकुरी के एसएलवी सिनेमा बैनर तले किया गया है और इसे जी स्टूडियोज पेश कर रहा है. फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी.

'लंबे समय के बाद एक बेहद खास किरदार...'
डिंपल हयाती ने 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' में अपने किरदार के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनका नाम फिल्म में बालमणि है. डिंपल ने कहा- 'ये मेरे लिए लंबे समय के बाद एक बेहद खास किरदार रहा है. मैं निर्देशक किशोर तिरुमाला की आभारी हूं. इस किरदार को बनाने और उसका हर पहलू सही तरीके से दिखाने का श्रेय उन्हें ही जाता है. नाम ही इतना प्रभावशाली है कि किरदार की एनर्जी और पहचान दर्शकों तक सहज रूप से जरूर पहुंचेगी.'

कैसी है फिल्म?
निर्देशक किशोर तिरुमाला ने बताया कि 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' एक्शन-कॉमेडी के साथ पारिवारिक मनोरंजन का भी मिक्सचर है. ये सिर्फ कहानी और एक्टिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी टेक्निकल क्वालिटी भी काफी हाई है. इसमें कुछ इमोशनल सीन्स को भी प्रमुखता दी गई है, ताकि दर्शक हर आयु वर्ग के लोग इसे आराम से एन्जॉय कर सकें.

from अपकमिंग 10 बायोपिक से गूंज उठेगा बॉक्स ऑफिस, परवीन बाबी से पीएम मोदी तक पर बनेगी फिल्म https://ift.tt/6oDQ2AV
https://ift.tt/sl16Quz
Sunday, January 11, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» CBFC ने 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' को दी मंजूरी, जानें कब रिलीज होगी रवि तेजा की फिल्म

0 comments:
Post a Comment