रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवें सप्ताह में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. इस स्पाई थ्रिलर ने 5वें हफ्ते में 51 करोड़ से ज्यादा का शानदार नेट कलेक्शन किया और 'छावा' को आसानी से पीछे छोड़ दिया, जिसने इसी ड्यूरेशन में लगभग 30 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ रिकॉर्ड बनाया था. वहीं अब 'धुरंधर' रिलीज के छठे हफ्ते में एंट्री कर गई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म रिलीज के छठे फ्राइडे यानी 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'धुरंधर' ने 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन मजाल है कि ये फिल्म थकने नाम ले रही हो. लेकिन प्रभास की नई रिलीज द राजा साब के आगे इस फिल्म की कमाई की रफ्तार को झटका लगा है और इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. हालांकि स्ट्रॉन्ग माउथ पब्लिसिटी, रिपीट ऑडियंस और मल्टीप्लेक्स और मास बेल्ट दोनों जगह लगातार आने वाले दर्शकों की संख्या के कारण यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. वहीं अब ये रिलीज के 6ठे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने छठे फ्राइडे य़ानी 36वें दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

जिसके बाद भारत में इसकी नेट कमाई 793.75 करोड़ रुपये हो गई है.

वीक वाइज 'धुरंधर' का कलेक्शन

'धुरंधर' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये कमाए थे.

दूसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये रहा.

तीसरे हफ्ते में 'धुरंधर' की कमाई 172 करोड़ रुपये रही.

चौथे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 106.5 करोड़ रुपये था.

वहीं पांचवें हफ्ते में 'धुरंधर' की कमाई 51.25 करोड़ रुपये रही.

'धुरंधर' करने जा रही ये कमाल
'धुरंधर' छठे शनिवार तक 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, ये उपलब्धि अब तक सिर्फ अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने हासिल की है. बॉलीवुड की यह मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 के 812 करोड़ रुपये के भारतीय नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ने के लिए तैयार है और मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, अगले कुछ दिनों में ही यह रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन जाएगी. पुष्पा 2 का आंकड़ा पार करने के बाद, धुरंधर न सिर्फ हिंदी सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़ेगी बल्कि भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिंगल भाषा की फिल्म भी बन जाएगी. ये फिल्म अब इतिहास रचने के करीब पहुंच रही है.

from Toxic Teaser Review: राया बनकर यश का सबसे खतरनाक गैंगस्टर अवतार https://ift.tt/Bfzk8dm
https://ift.tt/1WNXvBp
Friday, January 9, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» Dhurandhar BO Day 36: 'द राजा साब' के आते ही 'धुरंधर' की कमाई हुई फुस्स, 36वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन, लेकिन रचने वाली है इतिहास

0 comments:
Post a Comment