रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया है. वहीं 5वें वीकेंड पर भी आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बमफाड़ कमाई की थी. हालांकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 33वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर’ ने 33वें दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. उस दौरान किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ये फिल्म देखते ही देखते 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. दरअसल इस फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने ऐसा जादू चलाया कि चार हफ्तों तक हर दिन थिएटर्स दर्शकों से खचाखच भरे नजर आए और इसी के साथ इसने भर-भर नोट भी कमाए और तमाम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. पांचवें वीकेंड पर भी इसने सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हालांकि, अब पांचवें सप्ताह में एंट्री करते ही ऐसा लग रहा है कि इसकी फीवर ऑडियंस के सिर से उतरने लगा है. इसकी वजह ये है कि इसने पाचवें मंडे को अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया था. वहीं पांचवें मंगलवार को इसकी कमाई स्थिर रही.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 33वें दिन यानी 5वें मंगलवार को 4.75 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 781.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘धुरंधर’ बनने वाली है चौथी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर’ की कमाई में बेशक पांचवें वीकेंड में भारी गिरावट दर्ज की गई. लेकिन ये फिल्म अब भारत की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनने से इंचभर दूर रह गई है. दरअसल ये आरआरआर के भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन 782.2 को पीछे छोड़ने से इंचभर दूर है. 1.55 करोड़ और कमाते ही ये आरआरआर को मात दे देगी और देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. पांचवें मंगलवार फिल्म इस मील के पत्थर को पार कर लेगी और इसी के साथ अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड कर लेगी.

from अब कहां गायब हैं कोइना मित्रा? ग्लैमरस अदाओं से गिराई थी हुस्न की बिजलियां https://ift.tt/Gxfs4ck
https://ift.tt/7XDsUpe
Tuesday, January 6, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» Dhurandhar BO Day 33: अब पटरी से उतरी 'धुरंधर', घट रही कमाई, लेकिन 1.55 करोड़ कमाते ही रच देगी इतिहास, बना डालेगी ये रिकॉर्ड

0 comments:
Post a Comment