Sidebar Ads

Tuesday, January 20, 2026

Dhurandhar BO Day 47: सातवें हफ्ते में भी 'धुरंधर' का दबदबा बरकरार, रिलीज के 47वें दिन भी कमा डाले इतने करोड़

आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज अब भी बरकरार है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने सातवें हफ्ते में भी धमाल मचा रही है. फिल्म ने तमाम नई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सातवें मंडे को भी करोड़ों में ही कलेक्शन किया है. चलिए यहां जानते हैं 'धुरंधर' ने रिलीज के 7वें मंगलवार को कितनी कमाई की है?

'धुरंधर' ने 7वें मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया है. ये फिल्म पहले ही तमाम बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ कर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. वहीं रिलीज के सातवें हफ्ते में पहुंचने के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. हालांकि अब इसकी कमाई में काफी गिरावट भी आई है लेकिन फिर भी ये हर दिन एक करोड़ रुपये से ज्यादा ही कमा रही है और कई नई फिल्मों को धूल चटा रही है.

इन सबके बीच 'धुरंधर' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ कमाए थे. फिर दूसरे हफ्ते में इसने 253.25 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 172 करोड़ रुपये रहा. चौथे हफ्ते में इसने 106.5 करोड़ कमाए. फिर पांचवें हफ्ते की कमाई 51.25 करोड़ और छठे हफ्ते का कलेक्शन 26.35 करोड़ रहा. इसके बाद 43वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़, 42वें दिन 3 करोड़, 43वें दिन 3.75 करोड़ और 46वें दिन 1.5 करोड़ कमाए.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने रिलीज के 47वें दिन 1.50 करोड़ रुपये हो गया है.

इसी के साथ 'धुरंधर' की 47 दिनों की कुल कमाई अब 828.10 करोड़ रुपये हो गई है.

'धुरंधर' के लिए 850 करोड़ी बनना होगा मुश्किल
'धुरंधर' की कमाई अब गिरती जा रही है और इसके लिए अब 2 करोड़ कमाना भी मुश्किल हो गया है ऐसे में इस फिल्म का 850 करोड़ी बनने का सपना पूरा होना मुश्किल लग रहा है. वहीं अब 23 जनवरी से सिनेमाघरों में सनी देओल और वरुण धवन स्टारर 'बॉर्डर 2' पहुंच जाएगी. तब 'धुरंधर'  के लिए असली बैटल शुरू होगी. देखने वाली बात होगी कि 'बॉर्डर 2' के आगे 'धुरंधर' अपना दबदबा बनाए रखती है या फिर इसका पैकअप हो जाएगा.

from राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई https://ift.tt/D61325X
https://ift.tt/xWF2mKU

0 comments:

Post a Comment