अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' दर्शकों को इम्प्रेस में नाकाम रही है, और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सबूत हैं. फिल्म निर्माताओं और दर्शकों दोनों को ही इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. रिलीज के छह दिन बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैय आइए देखते हैं छठे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

'इक्कीस' ने रिलीज के छठे दिन कितनी की कमाई?
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन दूसरे ही दिन इसके कलेक्शन में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसने 3.5 करोड़ कमाए. इसके बाद तीसरे दिन इस फिल्म ने 32.86 फीसदी की तेजी के साथ 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं चौथे दिन इसने 7.53 फीसदी की ग्रोथ दिखाई और 5 करोड़ कमाए. लेकिन 5वें दिन इसके कलेक्शन में 73 फीसदी की गिरावट आई और इसकी कमाई 1.35 करोड़ रही. वहीं अब 6ठे दिन इसके कारोबार में मामूली तेजी आई है.

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'इक्कीस' ने रिलीज के छठे 1.50 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 23 करोड़ रुपये हो गई है.

'इक्कीस' ने कितना वसूला बजट?
यह फिल्म लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. रिलीज के 6 दिनों में इस बायोपिक वॉर ड्रामा ने 23 करोड़ का कलेक्शन कर अपने अनुमानित बजट का 40% से कम ही वसूल किया है. यानी इसे रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है और ये अभी अपना आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है. ऐसे में हाल में इस फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है. वैसे सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 के 23 जनवरी, 2025 को रिलीज होने तक इसके सामने कोई कंप्टीशन भी नहीं हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म तब तक कितना कलेक्शन कर पाती है.

इक्कीस के बारे में
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका में हैं. इक्कीस में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, सिमर भाटिया, विवान शाह, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसे श्रीराम ने अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सुरती के साथ लिखा है. फिल्म में अगस्त्य ने अरुण का किरदार निभाया है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे. उनके साहस और बलिदान के लिए, उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था.

from 'दो बच्चों के बाद भी पंकज कपूर तुझे छोड़ देगा', जब सुप्रिया पाठक की मां ने रिश्ते को लेकर कहा था ये https://ift.tt/RudfHk3
https://ift.tt/qARHf0X
Tuesday, January 6, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» Ikkis BO Day 6: अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

0 comments:
Post a Comment