Sidebar Ads

Thursday, January 8, 2026

Dhurandhar BO Day 35: जारी है 'धुरंधर' का कमाल, 10 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास, जानें- 35 दिनों का कुल कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है फिर भी ये स्पाई एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते भर भरकर नोट कमाए हालांकि पांचवें हफ्ते में इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई लेकिन फिर भी इसके पांचवें हफ्ते का कुल कलेक्शन धमाकेदार रहा है. चलिए यहां जानते हैं 'धुरंधर' ने रिलीज के पांचवें गुरुवार यानी 35वें दिन कितनी कमाई की है?

'धुरंधर' ने 35वें दिन कितना किया कलेक्शन?
'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में सक्सेसफुली 5 हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म रिलीज का एक महीने से ज्यादा हो जाने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है और अब भी हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है. हालांकि पांचवें हफ्ते में इसकी कमाई पहली बार सिंगल डिजिट में सिमटी है.

इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर' ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 22.20 फीसदी बढ़ी और इसकी कमाई 253.25 करोड़ रुपये रही. इसके बाद तीसे हफ्ते में इसके कलेक्शन में 32.08 फीसदी की गिरावट आई और इसने 172 करोड़ कमाए. वहीं चौथे हफ्ते में इसके कलेक्शन में 38.08 की मंदी देखी गई और इसने 106.5 करोड़ कमाए. फिर 29वें दिन इस फिल्म ने 8.75 करोड़, 30वें दिन 11.75 करोड़, 32वें दिन 4.75 करोड़, 33वें दिन 4.75 करोड़ और 34वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने रिलीज के 35वें दिन 4.25 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ 'धुरंधर' की 35 दिनों की कुल कमाई अब 790.25 करोड़ रुपये हो गई है.

'धुरंधर' 800 करोड़ी बनने से कितनी दूर
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. यहां तक कि रिलीज के 5वें हफ्ते में भी इसने छप्परफाड़ कमाई की है. अब ये एक और इतिहास रचने जा रही है दरअसल ये फिल्म 800 करोड़ी बनने वाली है. बस 10 करोड़ और कमाते ही फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी और ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी. हालांकि शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रभास की द राजा साब भी रिलीज हो रही है. अब देखने वाली बात होगी कि द राजा साब के आगे ये 'धुरंधर'  ये कमाल छठे वीकेंड तक कर पाती है या नहीं. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं.

from महाकुंभ वाली मोनालिसा ने इस एक्टर संग लिए फेरे, समंदर किनारे हुईं रोमांटिक, वायरल नया म्यूजिक वीडियो https://ift.tt/KIfzP3J
https://ift.tt/YLC5iUq

0 comments:

Post a Comment