Anushka Sharma Daughter Viramika: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका (Vamika) को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में एक शख्स ने अनुष्का की बेटी वामिका के साथ दुष्कर्म की ऑनलाइन धमकी ली थी. जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस शख्स की गिरफ्तारी पर फरहान अख्तर ने एक ट्वीट भी किया है.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने 10 नवंबर की दोपहर हैदराबाद में रहने वाले एक 23 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया जा रहा है. पुलिस इसे धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर मुंबई लेकर आई है. विराट कोहली (Virat Kohli) के मैनेजर ने इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने 354 और 506 धारा के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी थी.

वहीं दूसरी ओर धमकी देने वाले इस शख्स के पकड़े जाने के बाद अभिनेता फरहान अख्तर ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है. फरहान ने अपने ट्वीट में लिखा है- मुझे ये सनुकर खुशी हुई कि मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक बच्ची को दुष्कर्म की धमकी देने वाले शख्स का पता लगाकर उसे पकड़ लिया है. उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि- अब मैं इसी तरह के एक्शन की उम्मीद महिला पत्रकारों के लिए भी करता हूं जिन्हें लगभग रोज इस तरह की धमकियां दी जाती हैं.

I’m really glad to hear the Mumbai Police cyber cell have located and arrested the creep who tweeted rape threats to a child. Now hoping for similar swift action in cases of female journalists who receive rape threats almost on a daily basis.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) November 10, 2021

बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बेटी वामिका को धमकी मिलने की खबर सुनने के बाद टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने लिखा था कि कुछ लोगों ने 10 महीने की बच्ची को धमकी दी है. लोग कितने नीचे गिर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:- Will Smith Photo: बुर्ज खलीफा की टॉप पर चढ़े Will Smith, वायरल हुई हैरान कर देने वाली तस्वीरें

Kaun Banega Crorepati 13: Geeta Singh ने 7 करोड़ के इस सवाल पर छोड़ा KBC 13 का गेम, क्या आप जानते हैं इसका जवाब?

from bollywood https://ift.tt/3F5NI13
https://ift.tt/eA8V8J
Thursday, November 11, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Anushka Sharma-Virat Kohli की बेटी Vamika को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, Farhan Akhtar ने किया ये ट्वीट

0 comments:
Post a Comment