Kangana Ranaut On Life Partner: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों की बहार है. कैटरीना कैफ-विक्की कौशल समेत राजकुमार राव और पत्रलेखा जैसे एक्टर्स शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी अपनी शादी को लेकर प्लानिंग कर ली हैं. बुधवार को कंगना रनौत एक समिट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने इस बारे में बात की और कहा कि वो अगले 5 साल में शादी करना चाहती हैं और खुद को मां के तौर पर देखती हैं. कंगना ने ये भी कहा कि जल्द ही उनके पार्टनर के बारे में सबको पता चल जाएगा.

कंगना को मिला अपने सपनों का राजकुमार?

इस इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से सवाल किया गया कि वो खुद को आने वाले 5 सालों में कहां देखती हैं तो उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं.. मैं खुद को पांच साल से एक मां के रूप में और एक पत्नी के रूप में देखती हूं. इसके बाद उनके पूछा गया कि क्या वो इसकी तैयारी कर रही हैं तो कंगना ने हां में जवाब दिया. लेकिन जब उनके पार्टनर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "तुम्हें जल्द ही पता चल जाएगा." कंगना ने जब ये पूछा गया कि क्या वो किसी के प्यार में है तो उन्होंने हंसते हुए ये सवाल टाल दिया और कहा "चलो आगे बढ़ते हैं... आपको बहुत जल्द पता चल जाएगा."

[insta]https://www.instagram.com/p/CV2SVabsrtq/[/insta]

हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड से हुईं सम्मानित

कंगना रनौत को हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किया, जिसकी फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा, "बहुत पहले जब मैंने अपना करियर शुरू किया तो एक सवाल ने मुझे परेशान किया, मैंने खुद से पूछा कि कुछ लोग पैसे कमाना चाहते हैं तो कुछ फैंस और पॉपुलेरिटी चाहते हैं. मुझे क्या चाहिए? जब मैंने गहराई से सोचा तो जाना कि मैं सम्मान अर्जित करना चाहती थी और यही मेरा खजाना है. इस उपहार के लिए भारत का धन्यवाद." वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की झोली में फिलहाल कई फिल्में हैं. कंगना 'मणिकर्णिका रिटर्न्स', 'द लीजेंड ऑफ डिड्डा', 'इमरजेंसी', 'धाकड़', 'तेजस', और 'द इन्कर्नेश: सीता' जैसी फिल्में कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:-

Kaun Banega Crorepati 13: Geeta Singh ने 7 करोड़ के इस सवाल पर छोड़ा KBC 13 का गेम, क्या आप जानते हैं इसका जवाब?

जब Malaika Arora का स्टाइल कैरी कर डॉगी को घूमाने निकलीं Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani ! फोटो वायरल

from bollywood https://ift.tt/3C5YMcv
https://ift.tt/eA8V8J
Wednesday, November 10, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Kangana Ranaut Wedding Plan: क्या Kangana Ranaut को मिल गया है सपनों का राजकुमार? एक्ट्रेस ने कहा- जल्द सबको पता चलेगा

0 comments:
Post a Comment