Know about Intimate Scene of Gehraiyaan were Shot: छपाक फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) 83 में नजर आई थीं. लेकिन इस फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था. ऐसे में देखा जाए तो छपाक के बाद दीपिका के बाद गहराईयां दीपिका के लिए बेहद खास है. फिल्म में दीपिका के अलावा अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Sidhant Chaturvedi) भी हैं.

गहराईयां (Gehraiyaan) जल्द ही रिलीज होने वाली है लेकिन ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म चर्चा में भी आ गई है. इसकी वजह भी दीपिका पादुकोण ही है. दरअसल, इस फिल्म में दीपिका काफी बोल्ड, ग्लैमरस किरदार में दिख रही हैं. ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में उनके सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इंटीमेट सीन्स भी हैं. हिंदी फिल्मों में इस तरह के सीन्स कम ही देखने को मिलते हैं. ऐसे में इन्हें शूट करना भी एक चुनौती भरा काम है. लेकिन गहराईयां फिल्म के इन सीन्स को एक खास तरकीब से आसानी से फिल्माया गया जिससे ना तो एक्टर्स को असहजता महसूस हुई औ ना ही निर्देशक के लिए कोई झमेला.

दीपिका पादुकोण ने क्या कहा
ट्रेलर रिलीज के समय ही इन सीन्स को लेकर फिल्म की स्टारकास्ट खासतौर से दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) से सवाल पूछा गया था. उनसे पूछा गया था कि उन्होंने किस तरह इतनी सहजता से इन सीन्स को किया. इसका श्रेय दीपिका ने फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा को दिया था. दीपिका ने बताया था कि फिल्म के सेट पर डायरेक्टर ने उन्हें ऐसा माहौल दिया जिससे कि उन्हें ये सीन्स शूट करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई. इसके अलावा दीपिका ने एक और बात कही उनका कहना था कि स्क्रिप्ट की डिमांड हो तो ऐसे सीन्स आसान हो जाते हैं.

शकुन बत्रा ने लिया था इस तरकीब का सहारा
शकुन बत्रा (Shakun Batra) एक मंझे हुए निर्देशक हैं और वो अपनी इस फिल्म में इन इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी सचेत थे. वो चाहते थे कि ये सीन्स नेचुरल दिखें इसलिए उन्होंने इंटीमेसी डायरेक्टर Dar Gai को अप्रोच किया था जिन्होंने इन सीन्स में जान डालने का काम किया. जान डालने से हमारा तात्पर्य है इन सीन्स को पूरे परफेक्शन से शूट करना और वहीं हुआ भी. फिल्म के ट्रेलर को देखने से लगता है कि ये सीन कहीं भी जबरदस्ती फिल्माए हुए नहीं लगते. दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म 11 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढेंः Gehraiyaan के सेट पर डायरेक्टर ने कर दी थी Ananya Pandey की 'बेइज्ज़ती', हैरान रह गई थीं

from bollywood https://ift.tt/ZMoCuPc7b
https://ift.tt/HIjAfVXiW
Wednesday, February 2, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Gehraiyaan Intimate Scene: रोमांटिक सीन्स को लेकर क्या बोलीं Deepika Padukone? इस तरह आसानी से शूट हुए इंटीमेट सीन

0 comments:
Post a Comment