Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah New Episode: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी (Babita Ji) जेठालाल (Jethalal) के लिए क्या अहमियत रखती हैं ये तो आप जानते ही हैं. बबीता जी (Babita Ji) का नाम सुनते ही जेठालाल के कान खड़े हो जाते हैं. दिल की घंटियां बजने लगती हैं और दिल से बस एक ही आवाज आती है- हाय मैं मरजावां. अब बबीता जी का जादू जेठालाल के सिर चढ़कर बोलता है तो इसमें हम क्या करें. लेकिन तब क्या होगा जब दो-दो बबीता उनसे मिलेंगी. जी हां... जैसा आप सोच रहे हैं वैसा कुछ नहीं है. बबीता जी का डबलरोल शो में नजर नहीं आने वाला बल्कि शो में दिखेगी बबीता जी की सहेली जिनका नाम भी बबीता है.

जेठालाल की दुकान से करेंगीं शॉपिंग
अब तक की कहानी के मुताबिक बबीता जी ने जेठालाल (Jethalal) को बताया है कि उनकी एक फ्रेंड एक फोन खरीदना चाहती है जिसके लिए उन्होंने उस सहेली को गड़ा इलेक्ट्रोनिक्स का पता दिया है. ये सुनकर जेठालाल (Jethalal) खुश हो जाते हैं. लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि बबीता जी की सहेली का नाम भी बबीता है तो उनका सिर चकरा जाता है. अब बबीता जी ने भी बता दिया है कि उनकी सहेली किसी चीज को खरीदने के मामले में काफी उलझी हुई हैं और उन्हें चिंता है जेठालाल की जो बबीता की सहेली से डील करन वाला है.

अब सवाल ये कि क्या जेठालाल बबीता जी (Babita Ji) की सहेली को मोबाइल फोन पसंद करवा पाएंगे या फिर होगा कोई और झमेला क्योंकि जेठालाल की किस्मत ही ऐसी है. बिना झमेले तो उनका कोई काम होता ही नहीं. वो एक परेशानी से निकलते नहीं कि दूसरी परेशानी उन्हें घेर लेती है. तो क्या इस बार भी वो किसी परेशानी से ही घिरने वाले हैं या फिर आसानी से सब कुछ निपट जाएगा? खैर जेठालाल की किस्मत को देखते हुए ये मुमकिन तो नहीं लगता लेकिन आने वाले एपिसोड में सब पता चल ही जाएगा.

ये भी पढ़ेंः The Kapil Sharma Show: जब एक्ट्रेस Neetu Singh ने खोले थे कपूर परिवार के राज़, नेशनल टीवी पर बता दिया था ‘लल्लू’

from bollywood https://ift.tt/xOHd3v5qP
https://ift.tt/HIjAfVXiW
Wednesday, February 2, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Today Episode: दो-दो बबीता जी के चक्कर में उलझे जेठालाल, कैसे सुलझेगा ये झमेला?

0 comments:
Post a Comment