Sidebar Ads

Tuesday, February 1, 2022

Janhvi Kapoor Cooking Skills: खाना बनाने की शौकीन जाह्नवी के हाथों का खाना खाकर कई बार बीमार हो चुके हैं उनके घरवाले! खुद बताई थी सच्चाई

Jhanvi Kapoor talk about her fond of cooking: 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. धड़क (Dhadak) के बाद रूही और गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) जैसी फिल्मों में नजर आईं जाह्नवी आने वाले दिनों में बेहतरीन फिल्मों में दिखेंगीं. खैर जाह्नवी को एक्टिंग कितनी पसंद है ये तो हम जानते ही हैं लेकिन एक्टिंग के अलावा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक और शौक है और वो शौक उनके परिवारवालों पर कई बार भारी पड़ चुका है. हम बात कर रहे हैं जाह्नवी की कुकिंग स्किल्स की.

खाना बनाने की शौकीन हैं जाह्नवी
करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चैट शो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने खुलकर अपने बारे में बात की थी और कई ऐसी बातें बताई थीं जिनके बारे में हम कम ही जानते हैं. इस इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया था कि उन्हें खाना बनाने का कितना शौक है. एक्टिंग शुरू करने से पहले जाह्नवी अक्सर खाना बनाया करती थीं और मम्मी-पापा के साथ-साथ बहन खुशी को वो अपने हाथों से बनाया खाना टेस्ट करवाती थीं. लेकिन जाह्नवी का ये शौक उनक परिवारवालों पर भारी पड़ गया. जाह्नवी का खाना खाकर उनके घरवाले कई बार फूड प्वाइंजनिंग का शिकार हो चुके हैं.

मैसेज से ज्यादा फोन करना पसंद करती हैं जाह्नवी
व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के दौर में जाह्नवी कपूर को मैसेजिंग और मैसेज में चैट करना बिल्कुल पसंद नहीं. वो फोन करना ज्यादा पसंद करती हैं. उनका कहना है कि अगर कोई उनसे बात करना चाहता है तो वो फोन करें क्योंकि उन्हें मैसेज टाइप करना बिल्कुल भी पसंद नहीं. 3 साल के करियर में जाह्नवी कपूर अब तक गिनती की फिल्मों में नजर आई हैं. लेकिन आने वाले वक्त में जाह्नवी की कई फिल्में रिलीज होंगी और इन फिल्मों को लेकर वो काफी उत्साहित हैं. जाह्नवी की आने वाली फिल्मों में गुड लक जैरी, मिली, तख्त और मिस्टर एंड मिसेज माही शामिल हैं.

ये भी पढ़ेंः Bipasha Basu on 20 years of Raaz: राज़ की रिलीज़ के 20 साल पूरे होने पर बिपाशा ने कहा, 'इस फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह दिलाई'

from bollywood https://ift.tt/Bvkr2w5OX
https://ift.tt/drIfEhbJy

0 comments:

Post a Comment