Sidebar Ads

Monday, March 7, 2022

रूद्रा ही नहीं, इन वेब सीरीज में भी लगा है सस्पेंस, थ्रिल और क्राइम का जबरदस्त तड़का, पलकें नहीं झपका पाएंगे!

सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर... ये वो अहसास है जो व्यक्ति के मन में रोमांच पैदा करते हैं. आगे क्या होगा, कैसे होगा, कहीं कुछ बुरा तो नहीं होगा... ये वो सवाल हैं जो देखने वालों के मन में उमड़ घुमड़ कर आते हैं. यही कारण है कि लोग सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर ड्रामे से भरपूर सिनेमा को ज्यादा पसंद करते हैं. हम आपको उन्हीं शानदार वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखेंगे तो रोमांच आखिर तक बरकरार रहेगा, आप स्क्रीन से नजरें हटा नहीं पाएंगे और पलकें झपकेंगी नहीं.

रूद्रा
अजय देवगन की रूद्रा पिछले शुक्रवार को ही हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. 6 एपिसोड की इस वेब सीरीज को आप देखना शुरू करेंगे तो छोड़ नहीं पाएंगे. हर एपिसोड में एक नई कहानी है और क्लाइमेक्स होश उड़ाने वाला है. अजय देवगन अपनी खास अदाकारी के लिए जाने जाते हैं और इस सीरीज में वो सब कुछ है.

अनदेखी सीजन 2
सोनी लिव की ये वेब सीरीज भी देखने लायक है. अगर आपने इसका पहला सीजन नहीं देखा है तो हम राय देंगे कि आप पहले इसका पहला सीजन देखें क्योंकि दूसरे सीजन की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां से पहला सीजन खत्म हुआ था. ऐसे में स्टोरी से ना भटके और रोमांच पूरी तरह बना रहे इसके लिए लाजिमी है पहला सीजन देखना.

मिथ्या
हाल ही में रिलीज जी 5 की ये वेब सीरीज खूब चर्चा में है. एक टीचर और स्टूडेंट के बीच की ये कहानी जबरदस्त है. सच और झूठ, काला और सफेद... इन्ही दो पहलुओं के बीच झूलती है सीरीज की पूरी कहानी जो शुरू से लेकर अंत तक आपको बांधे रखती हैं और लाजवाब है. सीरीज में हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं.

द ग्रेट इंडियन मर्डर
हॉटस्टार पर मौजूद ये सीरीज भी देखने लायक है. जिसमें क्राइम के साथ-साथ राजनीति का तड़का भी लगा है. एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाती हुई ये कहानी क्या मोड़ लेती है देखना दिलचस्प है.

रक्तांचल
रक्तांचल के दो सीजन आ चुके हैं. पहले सीजन में जहां पारिवारिक बदले की कहानी है तो वहीं दूसरे सीजन में कहानी राजनीतिक मोड़ ले लेती है, जिसके कारण और भी दिलचस्प हो जाती है.

ये भी पढ़ेंः इंडिया की जीत पर कपड़े उतारने का वादा तो लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन!...विवादों से भरा है पूनम पांडे का जीवन

ये भी पढ़ेंः मनोरंजन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की तबीयत फिर हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट

from bollywood https://ift.tt/JMa6frd
https://ift.tt/N1M73S5

0 comments:

Post a Comment