एक्टर प्रभास (Prabhas) एक बार फिर अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. राधे श्याम में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) लीड रोल में नजर आने वाली हैं. प्रभास इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. राधे श्याम के बाद प्रभास आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं और उन्होंने इस फिल्म की अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है. वह राधे श्याम के प्रमोशन के साथ ही इसकी तैयारियों में जुट गए हैं. सोशल मीडिया पर प्रभास का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह डायरेक्टर राधा कृष्णा कुमार से हिंदी में सवालों देने के लिए कहते हैं.

बुधवार को राधे श्याम का नया ट्रेलर रिलीज हुआ है. उस दौरान प्रभास फिल्म के प्रमोशन में बिजी थी. प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रभास डायरेक्टर से पूछते हैं कि क्या उन्हें हिंदी आती है. जब डायरेक्टर कहते हैं कि उन्हं हिंदी बोले हुए बहुत टाइम हो गया तो प्रभास उनसे कहते हैं कि कोई बात नहीं और लोग इस बात का बुरा नहीं मानेंगे.

Ma #prabhas anna 😜😂😂
Eppudu ilane untada @director_radhaa anna 😍 pic.twitter.com/KZmLuY3b4Z
— TOMMY ᴿᵃᵈʰᵉˢʰʸᵃᵐ ᵒⁿ ¹¹‧⁰³‧²⁰²² (@ThomasFUCNshelB) March 2, 2022

प्रभास सीख रहे हैं हिंदी
वीडियो में प्रभास आगे कहते हैं कि वह हिंदी सीख रहे हैं और आदिपुरुष के रिलीज के दौरान वह हिंदी ही बोलेंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हिंदी में भी सवाल लेंगे. प्रभास के इस वीडियो की फैंस बहुत तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस ने वीडियो को क्यूट कह दिया तो कई ने हंसने वाली इमोजी शेयर की.

आपको बता दें प्रभास की राधे श्याम मल्टी लिंगुअल फिल्म है. जो 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग इटली,जॉर्जिया और हैदराबाद में हुई है.

वहीं आदिपुरुष की बात करें तो इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. उनके साथ फिल्म में सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह अहम किरदार निभाते नर आएंगे. इस फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: शनाया को तो आप जानते हैं...जानें कौन हैं 'बेधड़क' के हीरो पीरजादा और लक्षय

जब अमिताभ बच्चन का सालों बाद छलका दर्द ! इस फिल्म के सेट पर हुई थी डंडे से पिटाई, बोले- 'घुटने फटे, खून बहा'

from bollywood https://ift.tt/bJV7OhH
https://ift.tt/j6zSX8K
Thursday, March 3, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» 'राधे श्याम' के प्रमोशन के साथ प्रभास ने कर दी है 'आदिपुरुष' की तैयारी शुरू, डायरेक्टर से कह डाली ये बात

0 comments:
Post a Comment