रोहमन शॉल (Rohman Shawl) कई साल से सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को डेट कर रहे थे लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है. अभी तक रोहमन शॉल (Rohman Shawl) को लोग सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर जानते आए हैं लेकिन अब रोहमन खुद की पहचान बनाने में जुटे हैं और इस सपने को पूरा करने में उन्होंने कई छोटे-छोटे कदम उठा भी लिए हैं.

कई सालों से रोहमन एक्टिंग वर्कशॉप अटेंड कर रहे हैं और अब फाइनली वो एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहमन इन दिनों किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन फिलहाल वो कुछ भी रिवील करने की स्थिति में नहीं हैं. प्रोड्यूसर्स से हरी झंडी मिलने के बाद ही वो इस बारे में कोई जानकारी देंगे. लेकिन इतना कन्फर्म है कि वो शूटिंग कर रहे हैं.

लाइव चैट में रोहमन ने कही थी खास बात
रोहमन शॉल ने लाइव सेशल में ये बात कही थी कि वो खुशनसीब हैं कि उन्हें लोग जानते हैं लेकिन ये सब उनकी मेहनत का नतीजा नहीं है बल्कि इसके पीछे किसी और की मेहनत है और अब वो इंडस्ट्री में अपने सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं.

2 महीने पहले ही हुआ ब्रेकअप
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल लगभग 3 साल से एक दूसरे के साथ थे. वो लिव इन में रह रहे थे लेकिन दो महीने पहले ही उन दोनों के ब्रेकअप की खबर आई जिसके बाद खुद सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर इस रिश्ते के अंत का ऑफिशियल ऐलान किया था. दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए ही हुई थी. रोहमन सुष्मिता के डाई हार्ड फैन थे और हर बार उन्हें मैसेज किया करते थे एक बार गलती से सुष्मिता ने उनके मैसेज पर रिप्लाई कर दिया जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और बात बढ़ती चली गई.

ये भी पढ़ेः मनोरंजन शनाया को तो आप जानते हैं...जानें कौन हैं 'बेधड़क' के हीरो पीरजादा और लक्षय

ये भी पढे़ंः सारा अली खान से दोस्ती के लिए लड़के से बना लड़की, क्या आपने पहचाना इस सुपरस्टार को?

from bollywood https://ift.tt/TaSEQZC
https://ift.tt/j6zSX8K
Thursday, March 3, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल करने जा रहे हैं एक्टिंग में डेब्यू, जल्द होने जा रहा है ऐलान

0 comments:
Post a Comment