Tu Jhoothi Main Makkaar Leaked: बॉलीवुड की मच-अवेटेड फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ आखिरकार पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म के गाने और ट्रेलर को देख ऑडियंस के बीच वैसे ही बहुत क्रेज था, होली के मौके पर भी मूवी को देखने के लिए ऑडियंस बेताब थी. थिएटर्स में धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग भी हो रही थी. हालांकि, आज फिल्म तो रिलीज हो गई, लेकिन इसे तगड़ा झटका लगा है, जो शायद इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी काफी इफेक्ट डाल सकता है.

ऑनलाइन लीक हुई श्रद्धा-रणबीर की फिल्म

खबर आ रही है कि, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ऑनलाइन लीक हो चुकी है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है, जो फिल्मीजिला, मूवीरूल्ज, टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स समेत कई साइट्स पर एचडी में मौजूद है. अक्सर देखा गया है, जब-जब फिल्में ऑनलाइन लीक हुई है, तब-तब उनका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है. अब देखना होगा कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म का क्या हाल होता है.

‘तू झूठी मैं मक्कार’ का बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन

‘तू झूठी मैं मक्कार’ आज यानी 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस को पहली बार श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी. श्रद्धा और रणबीर की एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, ऐसे में उन्हें साथ देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म के ट्रेलर और गानों में उनकी केमिस्ट्री भी कमाल की थी. फिल्म को देखने के लिए फैंस इतने बेताब थे कि ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग भी हुई. कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म 11 से 12 करोड़ रुपये कमा सकती है. बाकी तो वक्त ही बताएगा कि ये फिल्म ऑडियंस पर क्या छाप छोड़ेगी.

रणबीर और श्रद्धा के अलावा लव रंजन की फिल्म में स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी और अजय देवगन भी लीड रोल में हैं.

from bollywood https://ift.tt/2OnREy6
https://ift.tt/WluOo5q
Tuesday, March 7, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Tu Jhoothi Main Makkaar: रिलीज के चंद घंटे बाद ही रणबीर-श्रद्धा फिल्म को लगा तगड़ा झटका! ‘तू झूठी मैं मक्कार’ हुई लीक

0 comments:
Post a Comment