Sidebar Ads

Sunday, August 6, 2023

RARKPK BO Collection Day 10: संडे को हुई बंपर कमाई, 100 करोड़ क्लब में पहुंची 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', जानिए- फिल्म का कलेक्शन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Day 10: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को पहले दिन से ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है. इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी कर रही है. हालांकि ओपनिंग वीकेंड के बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई थी लेकिन इस शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर जबरदस्त उछाल लिया और अच्छी कमाई की. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के 10वें दिन कितने करोड़ कमाए
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमेस्ट्री ने दर्शकों के दिलों को छुआ है. फिल्म को सिनेमाघरों में जमकर ऑडियंस मिल रही है. इसी के साथ ये फिल्म खूब नोट भी छाप रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते 73.33 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं इस वीकेंड पर तो फिल्म ने कमाल कर दिया. जहां दूसरे शनिवार को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 70.37 फीसदी का उछाल लेते हुए 11. 50 करोड़ का कारोबार किया तो वहीं फिल्म के 10वें दिन यानी रविवार की कमाई भी जबरदस्त रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 13.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का कलेक्शन 105.08 करोड़ रुपये हो गया है.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पास कमाई का और मौका
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पास कमाई का इस हफ्ते और मौका है. शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘गदर 2’  और ‘ओएमजी 2’ रिलीज होगी. इसके बाद ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई को झटका लग सकता है तब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है.

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो करण जौहर के डायरेक्शन और इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित है. फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज ने किया है.  फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं. सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज़ हुई है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/Ddqk3zU Aaryan On Satyaprem Ki Katha: 'मुझे लोगों को हंसाने से ज्यादा रुलाना पसंद है', जानिए क्यों कार्तिक आर्यन ने कही ये बात

from bollywood https://ift.tt/aUuOlIg
https://ift.tt/fG4m17u

0 comments:

Post a Comment