Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: फुकरे फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में हिट रही हैं. ये फिल्में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं. अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो चुका है और लोगों का उतना ही प्यार फुकरे 3 (Fukrey 3) को मिल रहा है. कॉमेडी से भरपूर फुकरे 3 सिनेमाघरों पर 28 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत मिली है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं जिसकी वजह से दूसरे दिन का कलेक्शन भी अच्छा रहा है. वीकेंड तक ये फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर लेगी.

फुकरे 3 में पहली दो फिल्मों की स्टारकास्ट नजर आई है. बस अली फजल इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं है. मगर उनका कैमियो है जो लोगों को उनके किरदार की कमी खलने नहीं देता है. फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मंजोत सिंह और ऋचा चड्ढा लीड रोल में नजर आए हैं.

दूसरे दिन किया शानदार कलेक्शन
फुकरे 3 ने वीकडे होने पर भी शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन किया है. ओपनिंग डे पर फिल्म 8.82 करोड़ का कलेक्शन किया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फुकरे 3 ने दूसरे दिन करीब 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 16.32 करोड़ हो जाएगा. फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है और 35-40 करोड़ का बिजनेस पहले वीकेंड तक कर लेगी.

द वैक्सीन वॉर से हुई टक्कर
फुकरे 3 का विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर से क्लैश हुआ है. द वैक्सीन वॉर को फुकरे 3 ने बहुत पीछे छोड़ दिया है. ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. द वैक्सीन वॉर ने पहले दिन करीब 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन ये कमाई काफी गिर गई है.

फुकरे 3 की बात करें तो इसे मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले बनी है.

ये भी पढ़ें: बेबी के जन्म के बाद तुरंत काम पर लौटना चाहती हैं Disha Parmar! बोलीं- 'मैं लंबा ब्रेक नहीं...'

from bollywood https://ift.tt/kYQOyIB
https://ift.tt/tyejqpd
Friday, September 29, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment