Sidebar Ads

Tuesday, September 12, 2023

Gadar 2 Box Office Collection Day 33: 'जवान' के तूफान के आगे Gadar 2 का टिकना हुआ मुश्किल, लाखों में सिमटी कमाई, 33वें दिन का कलेक्शन जानकर लगेगा झटका

Gadar 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल स्टारर ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीने तक राज किया और शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया. हालांकि 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म जवान के  रिलीज होने के बाद ‘गदर 2’ की कमाई में लगातार गिरावट देखी गई. वहीं रिलीज के पांचवे हफ्ते में तो सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है. फिल्म ने सोमवार को महज 75 लाख रुपये कमाए थे और मंगलवार को इसमें और गिरावट बताई जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘गदर 2’ ने रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘गदर 2’ ने 33वें दिन कितनी कमाई की?
अनिल शर्मा की वॉर ड्रामा फिल्म ‘गदर 2’ ने ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई है. 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. हालांकि, अपने पांचवें हफ्ते में 2001 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर एक प्रेमकथा’ की सिक्वल को शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘जवान’ से कड़े कंप्टीशन का सामना करना पड़ रहा है. ‘जवान’ फिलहाल सिनेमाघरों में दहाड़ रही है और इसी के साथ ‘गदर 2’ की कमाई काफी घट गई है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने रिलीज के 33वें महज 50 लाख का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘गदर 2’ की 33 दिन की कुल कमाई अब 516.08 करोड़ रुपये हो गई है.

वहीं वर्ल्डवाइड ‘गदर 2’ की कमाई 674 करोड़ के पार पहुंच गई है.

क्या पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘गदर 2’ ?
‘गदर 2’ की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. ऐसे में सनी देओल की इस फिल्म का शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल लग रहा है. बता दें कि ‘पठान’ का इंडिया बॉक्स ऑफिस लाइफटाइम कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड ये 1050.03 करोड़ रुपये था. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘जवान’ के तूफान के आगे क्या ‘गदर 2’  ‘पठान’ का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: 'पू को मुझसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता...', Kabhi Khushi Kabhi Ghum को रिक्रिएट करने पर बोलीं Kareena Kapoor

from bollywood https://ift.tt/LRtmckV
https://ift.tt/monVfh7

0 comments:

Post a Comment