Sidebar Ads

Wednesday, September 27, 2023

Gadar 2 Box Office Collection Day 48: 'जवान' के तूफान के आगे टस से मस नहीं हो रही ‘गदर 2’, 48वें दिन भी सनी की बादशाहत है कायम, जानें-कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection Day 48:  साल 2001 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ सीक्वल ‘गदर 2’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेस को एंजॉय कर रही है फिल्म को रिलीज हुए अब दो महीने होने वाले हैं लेकिन सनी की इस फिल्म का क्रेज अब भी लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है. हालांकि 7 सितंबर को शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर ‘जवान’ के रिलीज होने के बाद ‘गदर 2’ की कमाई घट गई बावजूद इसके ये अब भी टिकट खिड़की पर जमी हुई और रिलीज के सातवें हफ्ते में भी कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘गदर 2’ ने रिलीज के 48वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘गदर 2’ ने रिलीज के 48वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गदर 2’ ने भारत में 500 करोड़ ये ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है और दुनिया भर में फिल्म 700 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. इसी के साथ ये फिल्म  हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो  चुकी है. हालांकि शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ से फिल्म को कड़ी टक्कर मिली लेकिन सनी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से जमी रही. हालांकि ‘गदर 2’ की कमाई अब करोड़ों से लाखों में सिमट चुकी है बावजूद इसके ये टिकट खिड़की पर अब भी कलेक्शन कर रही है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 48वें दिन यानी सातवें बुधवार  की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने रिलीज के 48वें दिन यानी सातवें बुधवार को 30 लाख का कारोबार दिया है.

इसके बाद ‘गदर 2’ की 48 दिनों की कुल कमाई अब 524.30 करोड़ रुपये हो गई है.

‘गदर 2’ ‘जवान’ के आगे नहीं टेक रही घुटने
‘गदर 2’ की कमाई बेशक घट गई है लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अब भी दम तोड़ती हुई नजर नहीं आ रही है. शाहरुख खान की जवान के तूफान के आगे ये सीना तानकर डटी हुई है और कमाई कर रही है. वहीं कुछ ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ‘गदर 2’ अभी 60 दिनों तक और कमाई करेगी.  वहीं थिएटर्स से हटने के बाद फिल्म के अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है.

from bollywood https://ift.tt/CVeRlE3
https://ift.tt/FY8Efhs

0 comments:

Post a Comment