Parineeti Chopra Raghav Chadha Reception: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में सात फेरे लिए हैं. परिणीति और राघव की शादी में कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे. परिणीति के कुछ खास दोस्तों के अलावा राजनीति की दुनिया के भी कई लोग शामिल हुए थे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राघव-परिणीति की शादी में शरीक हुए थे. उदयपुर में शादी करने के बाद ये कपल दिल्ली वापस आ चुका है. अब ये कपल जल्द ही रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं.

परिणीति और राघव दो रिसेप्शन होस्ट करने वाले थे. एक चंडीगढ़ और एक मुंबई में रखा जाएगा. जिसमें परिणीति और राघव के दोस्त शामिल होंगे. रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली में भी एक रिसेप्शन होने वाला था जिसमें सारे राजनेता शामिल होने वाले थे लेकिन अब प्लान में चेंज कर दिया गया है.

इस तारीख को मुंबई में होगा रिसेप्शन
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अब सिर्फ एक रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा वो भी सिर्फ मुबई में. दिल्ली और चंडीगढ़ की पार्टी को फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया गया है. परिणीति और राघव मुंबई में अपने दोस्तों के लिए पार्टी होस्ट करेंगे. ये पार्टी 4 अक्टूबर को मुंबई में होगी.

[insta]https://ift.tt/4ibAKvy>
रिसेप्शन में ये लोग होंगे शामिल
परिणीति और राघव के रिसेप्शन में ज्यादातर एक्ट्रेस को-स्टार शामिल होंगे. वह चाहती थीं कि उदयपुर शादी में सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हों और ऐसा ही हुआ था.

रिसेप्शन में भी शामिल नहीं होंगी प्रियंका
परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाईं थीं. उसके बाद मधु चोपड़ा ने प्रियंका के शादी में शामिल ना होने के पीछे का कारण बताया था. उन्होंने कहा था काम की वजह से प्रियंका नहीं आ पाईं. अब रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका बहन परिणीति के रिसेप्शन में भी शामिल नहीं हो पाएंगी.

from bollywood https://ift.tt/naZhBNC
https://ift.tt/FuhJfZH
Tuesday, September 26, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Parineeti Raghav Reception: दिल्ली-चंडीगढ़ में नहीं मुंबई में होगा परिणीति-राघव का रिसेप्शन, डेट भी आ गई है सामने

0 comments:
Post a Comment