Prachi Desai Unknown Facts: 12 सितंबर 1988 के दिन गुजरात के सूरत में जन्मी प्राची देसाई किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट से स्कूलिंग करने वाली प्राची बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में मुकाम हासिल करना चाहती थीं. यही वजह रही कि उन्होंने अपना पूरा फोकस अपने करियर पर रखा.

इस शो से टीवी की दुनिया में रखा था कदम

बता दें कि प्राची देसाई ने सीरियल 'कसम से' में काम करके टीवी की दुनिया में पहला कदम रखा था, उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी. इस सीरियल ने ही प्राची को घर-घर में मशहूर कर दिया. जब तीन साल बाद यह शो खत्म हुआ तो प्राची के पास ऑफर्स की झड़ी लग गई और वह टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन गईं. वह डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 2 में भी अपना दम दिखा चुकी हैं. वह इस शो की विजेता बनी थीं. इसके अलावा वह कुछ समय के लिए सीरियल कसौटी जिंदगी की में भी नजर आई थीं.

पहली ही फिल्म में किया धमाल

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्राची जब कसम से सीरियल में काम कर रही थीं, उसी दौरान उन्हें रॉक ऑन फिल्म में काम करने का मौका मिला. साल 2008 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट रही, जिसने प्राची के करियर में चार चांद लगा दिए.

इन फिल्मों में भी दिखाया जलवा

प्राची ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोहा मनवाया. वह अब तक लाइफ पार्टनर, तेरी मेरी कहानी, रॉक ऑन 2, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, कार्बन, अजहर, पुलिसगीरी के साथ-साथ आई मी और मैं आदि फिल्मों में अपनी अदाओं का जादू दिखा चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म फॉरेंसिक से ओटीटी की दुनिया में भी ताल ठोंक दी है.

इस शादीशुदा डायरेक्टर संग जुड़ा था नाता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्राची देसाई का नाम बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टरों में शुमार रोहित शेट्टी के साथ जुड़ चुका है. कहा जाता है कि जब दोनों रिलेशनशिप में आए, उस वक्त रोहित शेट्टी शादीशुदा थे. एक वक्त तो ऐसा भी आया था, जब रोहित अपनी पत्नी माया शेट्टी और बच्चों को छोड़ने के लिए भी तैयार हो गए थे. हालांकि, कुछ समय बाद रोहित अपने परिवार के पास लौट गए और उनका व प्राची रिश्ता टूट गया.

<a href="https://ift.tt/DLW1AmT 2 BO Collection Day 32: सनी देओल की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिया दम, 32वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

from bollywood https://ift.tt/bCA0IGM
https://ift.tt/wsbRjmv
Monday, September 11, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Prachi Desai Birthday: 17 की उम्र में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए खतरा बन गई थीं प्राची, इस शादीशुदा डायरेक्टर को कर चुकीं डेट

0 comments:
Post a Comment