Jawan Box Office Collection Day 12:शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर बुलेट से भी तेज रफ्तार से दौड़ रही है और जमकर कलेक्शन कर रही है. फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. देश ही नहीं विदेशों में भी फिल्म ने कईं रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इन सबके बीच फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया और इसी के साथ ‘जवान’ 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के काफी करीब पहुंच गई. चलिए यहां जानते हैं फिल्म का सेकंड मंडे टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है?

‘जवान’ ने रिलीज के 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
एटली निर्देशित फिल्म ‘जवान’ ने टिकट खिड़की खूब धमाल मचाया है. फिल्म को रिलीज हुए महज 12 दिन हुए हैं और इसने अपनी छप्पर फाड़ कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है. हालांकि पहले हफ्ते के बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई लेकिन दूसरे हफ्ते के शुरु होते ही फिल्म ने फिर बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली. जहां दूसरे शनिवार को फिल्म ने 66.49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 31.8 करोड़ का कलेक्शन किया तो दूसरे रविवार फिल्म की कमाई में 15.88 फीसदी का इजाफा हुआ और इसने 36.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब ‘जवान’ की रिलीज के दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 14 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘जवान’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 491.63 करोड़ रुपये हो गई है.

500 करोड़ से इंचभर दूर है ‘जवान’
शाहरुख खान की ‘जवान’ दूसरे रविवार के कलेक्शन के मुकाबले सेकंड मंडे को आधी से भी कम कमाई कर पाई है. हालांकि वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आना आम बात है. लेकिन इसी के साथ ‘जवान’ अब 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के काफी नजदीक पहुंच गई है. उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के 13वें दिन इस माइल्स स्टोन को भी पार कर लेगी. इसी के साथ ‘जवान’ सबसे तेजी से 500 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली फिल्म भी बन जाएगी. बता दें कि साल 2023 की ब्लॉकबस्टर पठान को ये आंकड़ा पार करने में 22 दिन लगे थे जबकि गदर 2 को 24 दिन लगे थे.

एटली के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजयसेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, एजाज खान, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने भी स्पेशल कैमियो किया है. ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/Hc1Cdk6 Deol Drisha Acharya Pics: पत्नी द्रिशा के प्यार में डूबे दिखे सनी देओल के लाडले करण, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/t83lTHk
https://ift.tt/bgAIBYm
Monday, September 18, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Jawan Box Office Collection Day 12: सेकंड मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहरुख खान की Jawan, 12वें दिन की कमाई में आई भयंकर गिरावट, जानिए- कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment