Sidebar Ads

Wednesday, September 13, 2023

Ira Khan Wedding: आमिर खान के घर में बजेंगी शहनाइयां, बेटी आयरा इस दिन मंगेतर संग करेंगीं शादी

Ira Khan Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा (Ira Khan) ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन वह लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं. आयरा को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. आयरा भी अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं. आयरा के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी आई है. आयरा मंगेतर नुपूर शिखरे से शादी करने जा रही हैं. जी हां आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आयरा खान मंगेतर नुपूर शिखरे के साथ 3 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज करने वाली हैं. उसके बाद सारे फंक्शन राजस्थान के उदयपुर में होंगे.

आमिर खान कर रहे हैं तैयारियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट मैरिज के बाद आयरा और नुपूर की शादी के फंक्शन उदयपुर में होंगे. ये फंक्शन तीन दिन तक चलने वाले हैं. इस फंक्शन में दोस्तों के साथ फैमिली मेंबर शामिल होने वाले हैं. इस फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल नहीं होने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान आयरा की शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं औ वह तैयारियों में लगे हुए हैं.

पिछले साल हुई थी सगाई

आयरा और नुपूर ने बीते साल नवंबर में सगाई की थी. सगाई में कई सेलेब्स शामिल हुए थे. सगाई के कई वीडियो और फोटोज वायरल हुए थे जिसमें आमिर खान डांस करते हुए नजर आए थे.

इस तरह नुपूर ने हुए मुलाकात
आयरा ने पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी नुपूर से मुलाकात कैसे हुई थी. नुपूर एक फिटनेस ट्रेनर है. आयरा ने कहा था- पोपाय ने मुझे ट्रेन करना शुरू किया था जब मैं 17 साल की थी. मैं उन्हें सुपरफिट इंसान की तरह देखती थी. उन्हें मैं बहुत एडमायर करती थी. उसके बाद हम दोस्त बन गए थे और फिर हमने डेट करना शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/mAZK5HB Video: पैपराजी को रेखा ने मारा थप्पड़, फोटोग्राफर ने इस तरह किया रिएक्ट

from bollywood https://ift.tt/6fL7SiD
https://ift.tt/XSRNiyt

0 comments:

Post a Comment