Sidebar Ads

Thursday, October 12, 2023

Fukrey 3 Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही Fukrey 3, 100 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंची Varun-Pulkit की फिल्म, जानें 15वें दिन का कलेक्शन

Fukrey 3 Box Office Collection Day 15: फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘फुकरे 3’ रिलीज के पहले दिन से दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हालिया तमाम फिल्मों ‘द वैक्सीन वॉर’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को पीछे छोड़ दिया और अपने कैश रजिस्टर में एक्सिलेंट स्कोर कर लिया. यहां तक कि ‘फुकरे 3’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘जवान’ को भी करारी टक्कर दी है. फिलहाल वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के 15वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘फुकरे 3’ ने रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई की है?
फुकरा गैंग और भोली पंजाबन की डबल पागलपंती वाली ‘फुकरे 3’ को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला है. फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. कमाई की बात करें तो ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार 66.02 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है फिल्म ने जहां दूसरे शुक्रवार 2.31 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे शनिवार ‘फुकरे 3’ की कमाई 2.31 करोड़ रही. दूसरे शनिवार ‘फुकरे 3’ ने 4.02 करोड़ का कलेक्शन किया तो दूसरे रविवार फिल्म की कमाई 4.11 रही. फिल्म ने दूसरे सोमवार 1.41 करोड़, दूसरे मंगलवार 1.23 करोड़ और दूसरे बुधवार 1.14 करोड़ की कमाई की. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 1 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ फिल्म का 15 दिनों का कुल कलेक्शन अब 81.24 करोड़ रुपये हो गया है.

‘फुकरे 3’ 100 करोड़ से बस रह गई इतनी दूर
‘फुकरे 3’ ने हाल ही में रिलीज हुई तमाम फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. अब इस फिल्म का टारगेट 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना है. उम्मीद है कि इस वीकेंड तक फिल्म इस माइल स्टोन को पार कर लेगी.

यह भी पढ़ें: लड़ाई-झगड़े ही नहीं Bigg Boss के घर में खूब होता है रोमांस, ये हैं शो के पावर कपल

from bollywood https://ift.tt/F9qda4b
https://ift.tt/hadzf1B

0 comments:

Post a Comment