Sidebar Ads

Thursday, October 12, 2023

Jawan Box Office Collection Day 36: बॉक्स ऑफिस पर अब Jawan का जोश पड़ रहा ठंडा, पांचवें हफ्ते में फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी, जानें 36वें दिन का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 36: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी लकी रहा है. जहां इस साल की शुरुआत में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' ब्लॉकबस्टर रही थी तो वहीं  किंग खान अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी हालिया रिलीज ‘जवान’ की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं. एटली द्वारा निर्देशित इस मास एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि सहित कई कलाकारों ने अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘जवान’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. चलिए जानते हैं रिलीज के 36वें जिन ‘जवान’ ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘जवान’ ने रिलीज के 36वें दिन कितनी कमाई की?
शाहरुख खान की ‘जवान’ को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थम नहीं है. ‘जवान’ ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम किया था तब से ये फिल्म लगातार इतिहास रच रही है और तमाम रिकॉर्ड  अपने नाम कर रही है. ये फिल्म 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. अब ‘जवान’ रिलीज के पांचवें हफ्ते में है और इसकी कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है.

जहां फिल्म ने रिलीज के पांचवें सोमवार को 94 लाख का बिजनेस किया तो वहीं पांचवें मंगलवार को फिल्म की कमाई 88 लाख रही और पांचवें बुधवार भी ‘जवान’ ने 88 लाख का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की कमाई के पांचवें गुरुवार यानी रिलीज के 36वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के 36वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को 80 लाख की कमाई की है.

इसके साथ ही ‘जवान’ की 36 दिनों की कुल कमाई अब 627.42 करोड़ रुपये हो गई है.

‘जवान’ अब 630 करोड़ का आंकड़ा पार करने से चंद कदम दूर
‘जवान’ अपने कलेक्शन को बढ़ाती जा रही है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, ये तब है जब हाल में कईं नईं फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन फुकरे 3 से लेकर मिशन रानीगंज तक ये तमाम फिल्में भी जवान की कमाई पर ब्रेक नहीं लगा पाई हैं. अब शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 630 करोड़ का आंकड़ा छूने से चंद कदम दूर है. उम्मीद है कि ये फिल्म इस वीकेंड तक इस आंकड़े को पार कर लेगी.

यह भी पढ़ें: लड़ाई-झगड़े ही नहीं Bigg Boss के घर में खूब होता है रोमांस, ये हैं शो के पावर कपल

from bollywood https://ift.tt/BARrC01
https://ift.tt/KEhXaLJ

0 comments:

Post a Comment