Sidebar Ads

Sunday, October 22, 2023

Malaika Arora Birthday: कभी मुहल्ले में लड़कों की तरह दादागीरी करती थीं मलाइका, अब अदाओं से उड़ाती हैं दुनिया के होश

Malaika Arora Unknown Facts: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा का नाम आते ही लोगों के दिमाग में उनकी शानदार फिटनेस और दमदार स्टाइलिंग दिमाग में आती है. वह अक्सर इन्हीं दो वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. मलाइका जो कुछ भी पहनती हैं, वह स्टाइल बन जाता है. अगर हम कहें आज की फैशन आइकॉन मलाइका अरोड़ा किसी जमाने में इससे बिल्कुल उलट लड़कों की तरह कपड़े पहनकर घूमती थीं तो आपको कैसा लगेगा...? जाहिर सी बात है या तो इसे मानने से इनकार कर देंगे या फिर आपको बैठे-बैठे 440 वॉल्ट का झटका लगेगा... लेकिन यह बिल्कुल सच है..चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातों के बारे में बताते हैं...

लड़कों के कपड़े और लड़कों जैसा टशन

23 अक्टूबर 1973 को मुंबई के ठाणे में जन्मी मलाइका अरोड़ा आज बेशक बॉलीवुड की दुनिया में अपने फैशन के जरिए छाई रहती हैं. फैशन के मामले में मलाइका अरोड़ा किसी को भी पीछे छोड़ सकती हैं. आज की मलाइका जितनी ग्लैमरस और फैशनेबल हैं, बचपन की मलाइका उतनी ही स्टाइल के मामले में सीधी-साधी थीं. दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में मलाइका के बचपन के बारे में दावा करते हुए बताया जाता है कि वह बिल्कुल लड़कों की तरह रहती थीं. इतना ही नहीं आज लड़कों के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली मलाइका स्कूल के दिनों में सभी पर दादागिरी करती नजर आती थीं.

बतौर वीजे की करियर की शुरुआत

बचपन में महज 11 साल उम्र में अपने माता-पिता का तलाक देखने वाली मलाइका ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखेंगी. ऐसा क्यों? क्योंकि उन्होंने हमेशा से ही एक टीचर बनने का सपना देखा था. लेकिन फिर समय का खेल देखिए कि मलाइका ने बहुत ही कम उम्र में उन्होंने वीडियो जॉकी की तरह अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. क्लब एमटीवी जैसे शोज में वीडियो जॉकी की तरह काम करने के बाद मलाइका ने मॉडलिंग की दुनिया की ओर रुख कर किया. अभिनेत्री मॉडलिंग के साथ अपने डांस की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहती थीं. ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं.

बॉलीवुड की टॉप आइटम गर्ल्स में गिना जाता है मलाइका का नाम

अपने डांस के हुनर के दम पर मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड में पहचान पाई. वह अपने जमाने की टॉप आइटम गर्ल्स में शुमार थीं, जिन्होंने 'छैया-छैया', 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे कई गानों पर परफॉर्मेंस देकर लोगों के बीच पहचान बनाई थी. फिल्मों में आने से पहले मलाइका अरोड़ा विज्ञापनों में काम किया करती थीं और ऐसे ही एक ऐड की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात अरबाज खान से हुई थी. इस विज्ञापन के लिए शूट करते हुए ही दोनों की आंखें चार हो गई थीं और तकरीबन पांच वर्षों तक डेट करने के बाद मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी रचाई थी. दोनों के एक बेटा भी है. हालांकि, दोनों ने शादी के 19 साल बाद एक-दूसरे का साथ हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ दिया. इन दिनों मलाइका अरोड़ा, अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं.

<a href="https://ift.tt/wmk7Bn0 Box Office Collection Day 4: संडे को भी Vijay की फिल्म Leo पर हुई पैसों की बरसात, 200 करोड़ से इंचभर दूर रह गई है फिल्म, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

from Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर पति राघव चड्ढा ने किया खास अंदाज में विश, पोस्ट कर लिखा- 'हैप्पी बर्थडे पारु' https://ift.tt/EC6UDeR
https://ift.tt/hOpqib7

0 comments:

Post a Comment