Tejas Box Office Collection Day 4: कंगना रनौत-स्टारर ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर काफी बज था लेकिन सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ये फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही. फिल्म की ओपनिंग बेहद ठंडी रही थी और तब से ‘तेजस’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी संघर्ष कर रही है लेकिन इसकी कमाई में सुधार की बजाय गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘तेजस’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितन कलेक्शन किया है?

‘तेजस’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की?
कंगना रनौत की पिछली कईं फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. एक्ट्रेस को अपने एरियल एक्शन थ्रिलर ‘तेजस’ से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों से काफी खराब रिस्पॉन्स मिला और रिलीज के चार दिनों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस से ‘तेजस’ का पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘तेजस’ ने रिलीज के पहले दिन महज 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शनिवार को फिल्म की कमाई 1.3 करोड़ रही और रविवार को भी फिल्म की परफॉर्मेंस नहीं सुधरी. संडे को इसने 1.20 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेजस’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को महज 50 लाख का कलेक्शन किया है.

इसके बाद फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई अब 4.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘तेजस’ रिलीज के चार दिन में 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई
कंगना रनौत की ‘तेजस’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल है. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और ये 5 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. वहीं रिलीज के चौथे दिन तो इसकी कमाई लाखों में सिमटकर रह गई. ‘तेजस’की कमाई की रफ्तार देखकर इसका बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म होता नजर आ रहा है. इसी के साथ कंगना रनौत की ये एक और फिल्म उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें: शादी में मॉलेस्टेशन का शिकार हुए Harrdy Sandhu, अधेड़ उम्र की महिला ने गले लगाया और की ऐसी गंदी हरकत!

from Video: 400 मीटर दौड़ में Angad Bedi ने जीता गोल्ड मेडल, तो पत्नी Neha Dhupia ने ऐसा किया स्वागत, पिता को याद कर भावुक हुए एक्टर https://ift.tt/iIEwGTf
https://ift.tt/aGzOrW1
Monday, October 30, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Tejas Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चार दिनों में ही लाखों में सिमटी Tejas, कंगना रनौत की फिल्म का मंडे कलेक्शन रुला देगा

0 comments:
Post a Comment