Fukrey 3 Box Office Collection Day 5: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से गर्दा उड़ा रही है. फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के आगे धुंआधार कमाई कर हर किसी को हैरान कर रही है. फिल्म ने चार दिनो में ही 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. चलिए जानते हैं ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी फर्स्ट मंडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘फुकरे 3’ ने रिलीज के पांचवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है?
‘फुकरे 3’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है और जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 8.20 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन ‘फुकरे 3’ ने 7.81 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 11.67 करोड़ की कमाई की और चौथे दिन रविवार को तो ‘फुकरे 3’ ने 15.18 करोड़ कमा डाले. वहीं सोमवार को गांधी जयंती कि छुट्टी पर तो ‘फुकरे 3’ की जैसे लॉटरी ही लग गई और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी फर्स्ट मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 11.50 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘फुकरे 3’ की पांच दिनों की कुल कमाई अब 54.98 करोड़ रुपये हो गई है.

रिलीज के पांच दिनों में ‘फुकरे 3’ पचास करोड़ के हुई पार
‘फुकरे 3’ ने रिलीज के पांच दिनों में ही 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर गजब कर दिया है. इसी के साथ इस फिल्म के इस हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की पूरी उम्मीद है. बता दें कि ये फिल्म पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘फुकरे’ की तीसरी इंस्टॉलमेंट है. अपने दो पार्ट की तरह ही इसे भी काफी पसंद किया जा रहा है. ‘फुकरे 3’ को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/yz7eWMk Devi के निधन पर Boney Kapoor ने किए कई खुलासे, कहा- 'उसने सोचा भी नहीं था कि ये इतना सीरियस...

from bollywood https://ift.tt/FcqRvBV
https://ift.tt/jL27oIm
Monday, October 2, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Fukrey 3 Box Office Collection Day 5:फर्स्ट मंडे Fukrey 3 ने दी 'जवान' को करारी मात, कर डाली छप्परफाड़ कमाई, जानें फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment