Jawan Box Office Collection Day 37: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है बावजूद इसके इस फिल्म का जोश ठंडा नहीं पड़ रहा है. फिल्म ने अब तक तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और इसका ये सिलसिला अब भी जारी है. इस बीच कई नई फिल्में भी रिलीज हुई लेकिन कोई भी बॉक्स ऑफिस पर से ‘जवान’ को टस से मस नहीं कर पाई और शाहरुख खान की फिल्म बड़े ही शान से नोट छापती जा रही है. वहीं अब रिलीज के 37वें दिन एक बार फिर ‘जवान’ की कमाई में तेजी आई है. चलिए जानते हैं छठे शुक्रवार को फिल्म ने कितने करोड़ों का कलेक्शन किया है.

‘जवान’ ने रिलीज के 37वें दिन कितनी कमाई की?
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में 7 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को सिनेमागरो में धमाल मचाते हुए 37 दिन हो चुके हैं लेकिन इसका क्रेज अब भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ये फिल्म जमकर कमाई भी कर रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही हिस्ट्री क्रिएट की है. वहीं नेशनल सिनेमा डे पर टिकट के दाम कम (99 रुपये) होने के चलते इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है. दरअसल फिल्म की रिलीज के 37वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकडे आ चुके हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के 37वें दिन यानी छठे शुक्रवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसके बाद फिल्म की 37 दिनों की कुल कमाई अब 632.24 करोड़ रुपये हो गई है.

37वें दिन ‘जवान’ ने फिर नया रिकॉर्ड किया अपने नाम
शाहरुख खान की ‘जवान’ ने रिलीज के छठे हफ्ते में एंट्री करते ही एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल फिल्म 37वें दिन बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसकी साथ ‘जवान’ ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के 37वें दिन के 2.52 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साथ ही फिल्म ने ‘बधाई’ हो और ‘दृश्यम 2’ के 1.05 करोड़ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं ‘बाहुबली ‘2 के 37वें दिन के 1.03 करोड़ के आंकड़े से भी ‘जवान’ आगे निकल चुकी है. अब देखने वाली बात ये है कि वीकेंड पर फिल्म कितने नोट छापती है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/esNH6nx Sethi B'day Spl: जब परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह की कुंडली देख चौंक गया था पंडित, पूछा- 'आखिर कैसे टिका रहा ये रिश्ता?'

from bollywood https://ift.tt/qHhIJWk
https://ift.tt/mSw4ksv
Friday, October 13, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Jawan Box Office Collection Day 37: नेशनल सिनेमा डे पर फिर Jawan हुआ मालामाल, SRK की फिल्म ने 37वें दिन नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, जानें- कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment