Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5: दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आईं हैं. उनकी फिल्म यारियां 2 (Yaariyan 2) पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म का पहले दिन से ही हाल बेहाल है. फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है और इसने एक दिन ही करोड़ में कमाई नहीं किया है. यारियां 2 का बजट पूरा करना तो दूर इसके 5 करोड़ कमाई करना भी मुश्किल हो रहा है. फिल्म के लिए मेकर्स ऑफर्स लेकर आ रहे हैं ताकि लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघर जाएं लेकिन फिर भी लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं. फिल्म ने पांचवें दिन दशहरे की छुट्टी होने के बावजूद कुछ खास कमाई नहीं की है.

यारियां 2 एक इमोशनल कर देने वाली फिल्म है. इसे देखना हर कोई पसंद नहीं कर रहा है. जहां इसका पहला पार्ट हिट साबित हुआ था वहीं दूसरे पार्ट की हालत खराब है. फिल्म के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

यारियां 2 दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की कहानी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन इसने 36 लाख का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 2.27 करोड़ हो गया है.

यारियां 2 ने पहले दिन 50 लाख, दूसरे दिन 55 लाख, तीसरे दिन 55 लाख और चौथे दिन 30 लाख का कलेक्शन किया था.

यारियां 2 की बात करें तो ये तीन कजिन्स की कहानी है जो अपनी-अपनी लाइफ में किसी ना किसी वजह से परेशान होते हैं और एक-दूसरे की परेशानी दूर करने के लिए तीनों साथ आते हैं. ये ही सब इमोशनल ड्रामा फिल्म में दिखाया गया है.

यारियां 2 को राधिका राव और विनय सपरू ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ मीजान जाफरी, पर्ल वी पुरी, यशदास गुप्ता, प्रिया प्रकाश वारियर अनस्वरा राजन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/br3Ldp0 Box Office Collection Day 6: थलापति विजय की फिल्म ने दशहरे पर उड़ाया गर्दा, छठें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

from Natasa Stankovic Pics: पति हार्दिक पांड्या के साथ फिर रोमांटिक हुईं नताशा स्टेनकोविक, कैमरे के सामने किया लिपलॉक https://ift.tt/hewCuUv
https://ift.tt/7dkxFf3
Tuesday, October 24, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5: दिव्या खोसला कुमार की 'यारियां 2' बॉक्स ऑफिस पर हो गई फुस्स, बजट भी नहीं कर पा रही पूरा

0 comments:
Post a Comment