Farrey Box Office Collection Day 5: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ हाल ही में रिलीज हुई थी. अलीजेह की फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही उनके मामू सलमान खान की टाइगर 3 से टफ कंप्टीशन करना पड़ रहा है. ‘फर्रे’ की ओपनिंग बेहद स्लो रही थी और इसके बाद भी फिल्म की कमाई में कोई उछाल नहीं आया. चलिए यहां जानते हैं ‘फर्रे’ ने रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘फर्रे’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई की?
सलमान खान की भांजी अलीजेह की पहली फिल्म ‘फर्रे’ एग्जाम में चीटिंग के हाईटेक मैथेड के ईर्द-गिर्द घूमती है. ये फिल्म एक मैसेज भी देती है. ‘फर्रे’ में अलीजेह की एक्टिंग भी शानदार है. बावजूद इसके ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह नाकामयाब रही है. फिल्म को पहले दिन ऑडियंस ने नकार दिया था और तब से ‘फर्रे’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. ‘फर्रे’ के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 50 लाख कमाए, दूसरे दिन 78 लाख का कलेक्शन किया, तीसरे दिन 93 लाख का बिजनेस किया और चौथे दिन फिल्म की कमाई महज 38 लाख रुपये रही. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फर्रे’ रिलीज के 5वें दिन महज 34 लाख का कलेक्शन कर पाई है.

इसी के साथ ‘फर्रे’ के 5 दिनों का कलेक्शन अब 2.93 करोड़ रुपये हो गया है.

‘फर्रे’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए काफी जद्दोजहद कर रही है लेकिन फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट ही आ रही है. ‘फर्रे’ को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और ये 3 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. वहीं फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए इसका अब बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म नजर आ रहा है. इसी के साथ सलमान खान की भांजी की फिल्म साल 2023 की बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/RWn025s 66 साल के अनिल कपूर ने 54 साल के Bobby Deol को दी टक्कर, बॉडी देखकर लोग बोले 'बाप बाप होता है'

from Guess Who: 12 साल की उम्र में की पति की शादी अटेंड...फिर बॉलीवुड पर किया राज, क्या आपने इस बच्ची को पहचाना ? https://ift.tt/dnQZqRJ
https://ift.tt/o9fayEA
Tuesday, November 28, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Farrey Box Office Collection Day 5: सलमान खान की भांजी अलीजेह की 'फर्रे' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, रिलीज के 5 दिन बाद भी 3 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म, जानें-कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment