Tiger 3 Box Office Collection Day 12: टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की थी. फिल्म ने 44 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी और शुरुआती हफ्ते में भी धुंआधार कारोबार किया. लेकिन रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद से फिल्म की कमाई को जैसे ग्रहण लग गया है. ‘टाइगर 3’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस दिन-बन दिन खराब होती जा रही है और अब ये चंद करोड़ कमाने के लिए भी टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘टाइगर 3’ ने रिलीज के 12वें दिन कितनी कमाई की?
एक्शन थ्रिलर ड्रामा ‘टाइगर 3’ साल की मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक थी. दिवाली रिलीज ये फिल्म सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी और बॉक्स ऑफिस पर इसका पहला हफ्ता भी काफी शानदार रहा. हालांकि, टाइगर 3 का क्रेज दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही कम होता और अब आलम ये है कि इसे कमाई के लाले पड़े हुए हैं. ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 187.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. जिसके बाद लग रहा था कि ये दूसरे हफ्ते में आराम से 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसके लिए 250 करोड़ कमाने भी भी पसीने छूट गए.

फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो इसने दूसरे संडे 10.5 करोड़ कमाए. सेकंड मंडे 7.35 करोड़, दूसरे मंगलवार 6.7 करोड़ और दूसरे बुधवार फिल्म का कलेक्शन 5.81 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब ‘टाइगर 3’ की रिलीज के दूसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं जो बेहद शॉकिंग हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को महज 4.70 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘टाइगर 3’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 254.46 करोड़ रुपये हो गई है.

‘टाइगर 3’ के लिए 300 करोड़ कमाना बेहद मुश्किल
सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर से उतर गया है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है और इसकी कमाई की रफ्तार हर दिन घटती जा रही है. यहां तक कि अब ये सिंगल डिजिट में भी बेहद कम कलेक्शन कर रही है ऐसे में ‘टाइगर 3’ का 300 करोड़ का कलेक्शन करना बेहद मुश्किल लग रहा है.

‘टाइगर 3’ के लिए रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के आगे टिकना होगा मुश्किल
वहीं अब सिनेमाघरों में एक दिसंबर को रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज होने वाली है जिसका काफी बज है और कहा जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर सूनामी लाएगी. ऐसे में एनिमल के आगे टाइगर 3 का टिकना मुश्किल होगा. अब देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की फिल्म कितना कारोबार कर पाती है.

ये भी पढ़ें-<a href="https://ift.tt/jphlDdc Cup 2023: ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे मिशेल मार्श को उर्वशी रौटेला ने लगाई लताड़, लिखा- 'Bro इसकी इज्जत करो...'

from Salman Khan Photo: फटे पुराने जूते पहनकर इंटरव्यू देने पहुंचे Salman Khan, फोटो देख लोग बोले -'आप लेजेंड हो...' https://ift.tt/fvOgEPp
https://ift.tt/irtJaTW
Thursday, November 23, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Tiger 3 Box Office Collection Day 12: ‘टाइगर 3’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पड़ी सुस्त,अब 5 करोड़ भी नहीं कमा पा रही फिल्म, 12वें दिन का कलेक्शन जान लगेगा तगड़ा झटका

0 comments:
Post a Comment