Tejas Box Office Collection Day 10: कंगना रनौत की ‘तेजस’ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी. फिल्म की ओपनिंग बेहद खराब रही और उसके बाद से ‘तेजस’ की कमाई में जरा भी इजाफा नहीं हुआ है. फिल्म लाखों में भी बड़ी मुश्किल से कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘तेजस’ ने रिलीज के दूसरे संडे कितनी कमाई की है?

‘तेजस’ ने रिलीज के दूसरे संडे कितना कारोबार किया है?
‘तेजस’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल है. फिल्म कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रह है. वैसे फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों ने नकार दिया था और तबसे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकने रहने के लिए काफी संघर्ष कर रही है. ‘तेजस’ की कमाई का ग्राफ देखते हुए इसका अपने बजट की आधी लागत वसूलना भी नामुमकिन लग रहा है. फिल्म अब सेकंड वीक में पहुंच चुकी है. जहां इसने सेकंड फ्राइडे महज 8 लाख का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे शनिवार फिल्म ने 12 लाख का बिजनेस किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे रविवार यानी 10वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेजस’ ने रिलीज के दूसरे रविवारा यानी 10वें दिन महज 11 लाख का बिजनेस किया.

इसके बाद ‘तेजस’ की 10 दिनों की कुल कमाई अब 5.81 करोड़ रुपये हो गई है.

कंगना के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर बनीं ‘तेजस’
कंगना रनौत को अपनी एरियल एक्शन थ्रिलर ‘तेजस’ से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर बन चुकी है. फिल्म पहले दिन से ही निराशाजनक परफॉर्म कर रही है. आलम ये है कि इस फिल्म के लिए पाई-पाई जुटाना भी काफी मुश्किल हो रहा है. हाल ये है कि ‘तेजस’ काअब बॉक्स ऑफिस पर से पत्ता साफ होता दिख रहा है. फिलहाल कंगना भी अपनी फिल्म के इस हाल को देखकर काफी टेंशन में होंगी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में अपनी आवाज से सबके दिलों पर छा जाने वाले Vijay Vikram Singh किस बात से हुए परेशान? बोले- 'मैं भी थक गया हूं...'

from पति Ranbir Kapoor को ट्रोल करने वालों को Alia Bhatt ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'कभी-कभी बहुत सारे झूठ होते हैं' https://ift.tt/t7xVIzO
https://ift.tt/6nNwGrA
Sunday, November 5, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Tejas Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही है ‘तेजस’, कंगना रनौत की फिल्म के लिए मुट्ठी भर कमाई करना भी हुआ मुश्किल, जानें-10वें दिन का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment