Tiger 3 Box Office Collection Day 4: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. लेकिन तीन दिन बाद ये कमाई घटकर आधी हो गई है. फिल्म के कलेक्शन में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है. टाइगर 3 का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जिसे देखकर लग रहा है कि अगर फिल्म का ऐसा ही हाल रहा तो मेकर्स के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में इमरान ने विलेन का किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग को हर बार की तरह काफी पसंद किया जा रहा है. मगर अब इमरान का जादू भी लोगों पर चलना बंद हो रहा है.

चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म ने पहले तीन दिन शानदार कमाई की है. फिल्म ने दो दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 ने चौथे दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया है.

टाइगर 3 अब 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. चौथे दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन 169.50 करोड़ हो गया है.

टाइगर 3 ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59 करोड़ और तीसरे दिन 44 करोड़ का कलेक्शन किया था.

टाइगर 3 की बात करें इसने अपने शुरू के तीन दिन में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों जवान, पठान और गदर 2 के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने तीन दिन जमकर कमाई की है. वीकडेज की वजह से टाइगर 3 के कलेक्शन में गिरावट आई है. वीकेंड पर ये आंकड़ा बढ़ सकता है. वीकेंड पर फिल्म से 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/Zt705H1 Padukone ने ठुकराया तो इस एक्ट्रेस ने किया Aamir Khan संग रोमांस, ब्लॉकबस्टर फिल्म ने छापे 500 करोड़

from IND vs NZ: बी-टाउन के सितारों में दिखा क्रिकेट का जुनून, टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे वानखेड़े स्टेडियम, देखें तस्वीरें https://ift.tt/J4a3FtK
https://ift.tt/aewNG4r
Wednesday, November 15, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Tiger 3 BO Collection Day 4: चौथे दिन सलमान खान की 'टाइगर 3' का हुआ बुरा हाल, घटकर आधी रह गई कमाई

0 comments:
Post a Comment