Tejas Box Office Collection Day 11: कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का रिलीज से पहले काफी बज था. कंगना ने अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया था लेकिन थिएटर्स में पहुंचने के साथ ही फिल्म का बुरा हाल हो गया. फिल्म पहले ही दिन दर्शकों को तरसती नजर आई और पाई-पाई को मोहताज भी दिखी. 'तेजस' के लिए लाखों कमाना भी काफी मुश्किल हो रहा है. चलिए यहां जानते हैं कंगना रनौत की इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की है?

'तेजस' ने रिलीज के 11वें दिन कितना किया कलेक्शन?
'तेजस' साल 2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. ये एरियल एक्शन फिल्म दर्शको की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई और इसी के साथ ये 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. हालांकि फिल्म बड़ी मुश्किल से घिसटते-घिसटते हुए दूसरे हफ्ते में तो पहुंच गई है लेकिन अब इसका बॉक्स ऑफिस पर अंतिम समय चल रहा है. फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो इसने सेकंड फ्राइडे महज 8 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे शनिवार फिल्म ने 12 लाख की कमाई की और दूसरे संडे फिल्म का बिजनेस 13 लाख रुपये रहा. वहीं अब 'तेजस' की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे की कमाई के भी शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'तेजस' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार महज 7 लाख का कलेक्शन किया है.

इसके बाद 'तेजस' की 11 दिनों की कुल कमाई 5.9 करोड़ रुपये ही हो पाई है.

'तेजस' का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार
27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई 'तेजस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है. 45 लाख में बनी ये फिल्म पिछले 11 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है लेकिन इसकी कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ है उल्टा इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट आई है. अब तो 'तेजस' के लिए बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख का कलेक्शन करना भी मुश्किल लग रहा है. ऐसे में कंगना रनौत की इस फिल्म के अब थिएटर्स से उतरने में ज्यादा टाइम नहीं बचा है. फिलहाल कंगना रनौत की ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: जब Amrita Rao के हाथ से निकल गए थे Hrithik Roshan और Salman Khan की फिल्मों के ऑफर, बाद में हुआ था एक्ट्रेस को पछतावा

from Sajini Shinde Ka Viral Video: श्रुति धसमाना ने किया 'दिल मेरा' गाने से बॉलीवुड डेब्यू, बताया एक्सपीरियंस https://ift.tt/brKR28Y
https://ift.tt/INe5Opd
Monday, November 6, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Tejas Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह दम तोड़ चुकी है 'तेजस', 10 लाख की कमाई भी नहीं हो रही नसीब, कंगना की फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन है बेहद शॉकिंग

0 comments:
Post a Comment