Tiger 3 Box Office Collection Day 19: सलमान खान और कैटरीना कैफ की बिग बजट फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों से, मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म की टिकट खिड़ी पर परफॉर्मेंस गिरती जा रही है. आलम ये ही कि 'टाइगर 3' अब 5 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पा रही है. चलिए यहां जानते हैं सलमान खान की इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'टाइगर 3' ने रिलीज के 19वें दिन कितना कलेक्शन किया?
'टाइगर 3' साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी.‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की ये तीसरी इंस्टॉलमेंट 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने 44 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ बंपर ओपनिंग की थी. वहीं फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई 187.65 करोड़ रुपये रही. इसके बाद दूसरे हफ्ते से ही 'टाइगर 3' का कलेक्शन गिरना शुरु हुआ और ये सिलसिला हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है. अब फिल्म पिछले कईं दिनों से बस 2 करोड़ के करीब ही कलेक्शन कर पा रही है. 'टाइगर 3' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के तीसरे सोमवार 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं तीसरे मंगलवार 'टाइगर 3' की कमाई 2.05 करोड़ रहा और तीसरे बुधवार फिल्म ने 2 करोड़ कमाए. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 19वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को महज 1.85 करोड़ की कमाई की है

इसी के साथ 'टाइगर 3' की 19 दिनों की कुल कमाई अब 279.90 करोड़ रुपये हो गया

'एनिमल' और 'सैम बहादुर' के आगे 'टाइगर 3' का टिकना मुश्किल
'टाइगर 3' को अब विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' से कड़ी टक्कर मिलेगी. सलमान खान की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले ही बुरी हालत हो चुकी है. ऐसे में इन दो बड़ी फिल्मों की रिलीज के बाद इसका बॉक्स ऑफिस पर टिकना काफी मुश्किल लग रहा है. यहां तक कि 'टाइगर 3' के अब 300 करोड़ कमाने का सपना भी पूरा होता नहीं दिख रहा है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि 'टाइगर 3' 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' के आगे कितना टिक पाती है.

from नीना गुप्ता के फालतू Feminism वाले बयान पर हुई डिबेट तो Kangana Ranaut ने किया रिएक्ट, 'हां औरत को आदमी की जरूरत है जैसे..' https://ift.tt/HyA8C4w
https://ift.tt/8YocDFP
Thursday, November 30, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Tiger 3 Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही 'टाइगर 3', अब 2 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, 19वें दिन का कलेक्शन है बेहद शॉकिंग

0 comments:
Post a Comment