Sidebar Ads

Wednesday, February 14, 2024

Amitabh-Jaya Net Worth: करोड़ों की ज्वेलरी, कार और बंगले, अमिताभ बच्चन- जया बच्चन की नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Amitabh-Jaya Net Worth: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल होने के अलावा हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड और हार्ड वर्किंग स्टार्स में से एक रहे हैं. फिलहाल अमिताभ बच्चन फिल्मों में तो काम कर ही रहे हैं वहीं वे छोटे पर्दे पर क्विज़ रियलिटी शो, कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट करते हैं और इन सबसे मोटी कमाई करते हैं. वहीं बिग बी की पत्नी, जया बच्चन, आखिरी बार करण जौहर की फिल्म, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बड़े पर्दे पर देखी गई थीं. वे संसद की एक सक्रिय सदस्य हैं. हाल ही में, जया बच्चन ने एक चुनावी हलफनामे में अपनी और अपने पति अमिताभ बच्चन की कुल नेटवर्थ डिक्लेयर की जो करोड़ों में हैं चलिए जानते हैं अमिताभ और जया बच्चन के पास कितनी संपत्ति है?

2022-2023 के लिए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की कुल नेटवर्थ
बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन ने अपनी कुल नेटवर्थ 2022-2023 के लिए 1.63 करोड़ रुपये घोषित की है. रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अमिताभ बच्चन की कुल नेटवर्थ. 273.74 करोड़ है. हलफनामे में यह भी खुलासा हुआ कि जया का बैंक बैलेंस 10.11 करोड़ रुपये है. दूसरी ओर, अमिताभ के पास लगभग 120.45 करोड़ रुपये  है. कपल की कंबाइंड चल संपत्ति का 849.11 करोड़ रुपये की है और अचल संपत्ति 729.77 करोड़ रुपये है.

अमिताभ-जया कार कलेक्शन और ज्वैलरी
जया बच्चन ने अपनी और अमिताभ बच्चन के वाहनों और  ज्वैली की जानकारी भी एफिडेविट में दी है. एक्ट्रेस और चार बार राज्यसभा की सांसद जया बच्चन के पास 9 लाख रुपये की गाड़ियां हैं.  वहीं अमिताभ बच्चन के पास 17 करोड़ रुपयों की  कारों का कलेक्शन हैं जिनमें कईं लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. वहीं जया बच्चन के पास 40 करोड़ रुपये की ज्वैलरी भी हैं जबकि अमिताभ बच्चन  के पास  54 करोड़ की ज्वैलरी हैं.

कहां से करते हैं जया बच्चन और  अमिताभ बच्चन कमाई
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं और वे अपने पत्नी जया बच्चन व पूरे परिवार सहित मुंबई में आलीशान घर जलसा में रहते हैं और बेहद लैविश लाइफ जीते है. अमिताभ बच्चन की मुंबई में कई प्रॉपर्टी हैं. अमिताभ और जया के पास करोड़ों की जमीन और घर हैं. हाल ही में अमिताभ ने अयोध्या में भी जमीन खरीदी थी.  कमाई की बात करें तो  दिगग्ज एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन विज्ञापन,पार्लियामेंट्री सैलरी और प्रोफेशनल फीस से कमाई करती है.  वहीं अमिताभ बच्चन की इनकम में इंटरेस्ट, रेंट, डिविडेंड्स, कैपिटल गेन्स और सोलर प्लांट से रेवेन्यू शामिल है.

from कितने पढ़े-लिखे हैं यूट्यूबर Carry Minati? जानें यूट्यूब पर राज करने का सीक्रेट https://ift.tt/rBL3REW
https://ift.tt/5GquvR0

0 comments:

Post a Comment