Sidebar Ads

Sunday, February 11, 2024

TBMAUJ Box Office Collection Day 3: संडे को शाहिद-कृति की फिल्म पर हुई नोटों की बरसात, तीसरे दिन हुआ तगड़ा कारोबार, जानें- कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वैलेंटाइन वीके में रिलीज हुई इस यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया गया था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म की ओपनिंग धीमी रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली. चलिए यहां जानते हैं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की पहले दिन की कमाई कम रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. फिल्म की कमाई की बात करें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन शाहिद और कृति की फिल्म की कमाई में 44.03 फीसदी का उछाल आया और इसने  9.65 करोड़ का कारोबार किया.  वहीं अब ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के तीन दिनों का कलेक्शन 26.85 करोड़ रुपये हो गया है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
"तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को यानी पहले दिन 14.04 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन दुनियाभर में फिल्म ने 20.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ स्टार कास्ट
"इम्पॉसिबल लव स्टोरी" के रूप में प्रेजेंट की गई "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" में शाहिद को कृति स्टार एक रोबोट के साथ प्यार हो जाता है. इसके बाद फिल्म में कईं ऐसे मोड़ आते हैं तो हंसाते भी हैं और खूब एंटरटेन करते हैं. न्यूकमर अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स से रिश्ता नहीं तोड़ पाए ये सितारे...आज भी दोनों के बीच है खूब याराना, देखें लिस्ट

from आखिर क्यों अथिया और अहान को लेकर डर गए थे सुनील शेट्टी? एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा https://ift.tt/QMaJqXO
https://ift.tt/bPVmx5G

0 comments:

Post a Comment